सर्दियों के आगमन को देखते हुए मानवी संस्था ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बडाश (खुफ़टधार) के 50 विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चंद शर्मा द्वारा बच्चों के लिए स्वेटरों की आवश्यकता व्यक्त की गई थी, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संस्था ने यह पहल की। स्वेटर वितरण के साथ ही बच्चों को मिठाइयाँ भी बाँटी गईं, जिससे विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
इस सेवा कार्य में मानवी संस्था की सदस्य कुसुम जी, मंजू सूद, डॉ. किमी सूद, रानी कुकरेजा, मधु सूद और बीरमा चौहान ने सक्रिय भूमिका निभाई। संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुँचाना और बच्चों के जीवन में खुशी लाना ही उनके सेवा कार्यों का मुख्य उद्देश्य है। मानवी संस्था ने संकल्प जताया कि वह भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्य निरंतर करती रहेगी।



