कोटखाई में विकास की रफ्तार: थाना सड़क का भूमि पूजन

Date:

Share post:

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उपमंडल कोटखाई की ग्राम पंचायत रावलाक्यार में ₹4 करोड़ की लागत से स्त्रोन्नत होने वाले थाना संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण से थाना सहित आसपास के दर्जनों गांवों को सुगम और बारहमासी यातायात सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने क्षेत्र के संतुलित विकास पर जोर देते हुए बताया कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों के दौरान 186 नई सड़कों की सफल पासिंग हो चुकी है और इस वर्ष के अंत तक यह आंकड़ा 200 के पार पहुँच जाएगा।

क्षेत्रीय विकास का ब्योरा देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोटखाई में विभिन्न विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। पिछले 15 वर्षों से लंबित ₹15 करोड़ की लागत से निर्मित बहुउद्देश्यीय विकास भवन कोटखाई का निर्माण कार्य पूरा कर इसे जनता को समर्पित कर दिया गया है, जहाँ लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रशासनिक सुविधाएँ मिल रही हैं। इसके अलावा, प्रगतिनगर स्थित तकनीकी शिक्षा संस्थान के उन्नयन के लिए ₹110 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जहाँ कई नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं।

तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज गुम्मा में ₹104 करोड़ की लागत से आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। यहाँ ईसीई डिप्लोमा, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर टेक्नीशियन जैसे आधुनिक कोर्स शुरू किए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में ‘मुख्यमंत्री आदर्श स्वास्थ्य संस्थान कोटखाई’ में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है तथा ₹28 लाख की लागत से अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कर स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

77वें वन महोत्सव के उपलक्ष्य में शिक्षा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रावलाक्यार के प्रांगण में देवदार के 80 पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए पौधरोपण को जन-अभियान बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने स्थानीय लोगों की जनसमस्याएँ सुनकर उनका त्वरित समाधान किया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली स्कूली छात्राओं को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

नशे के खिलाफ हिमाचल: जयराम ठाकुर ने मांगी जनता से भागीदारी

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

नशे के खिलाफ हिमाचल: जयराम ठाकुर ने मांगी जनता से भागीदारी

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की सराहना...

SDM Office & 24/7 Healthcare: Major Governance Boost for Dadasiba

CM Sukhu announced the establishment of a new Sub-Divisional Magistrate (SDM) office at Dadasiba in the Jaswan-Pragpur assembly...

बागवानों को बड़ी राहत: 550 करोड़ से बदलेगी शिमला की तस्वीर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने एक दिवसीय जुब्बल दौरे के दौरान क्षेत्र में ढांचागत विकास को गति...

From Curious Questions to Kanmani’s World

A Young Reader, Kavyanadhi in Conversation with Lalitha Ramanathan Kavyanadhi Satish is an eleven-year-old who loves reading books and...