शिमला में बेटियों को आत्मरक्षा सिखाने का मौका, युवाओं के लिए खुली भर्ती

Date:

Share post:

समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला शिमला के सरकारी प्राथमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रही छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए योग्य प्रशिक्षकों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘शास्त्रांग इंडियन मॉडर्न मार्शल आर्ट’ (SIMMA) के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक के अनुसार, योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी स्कूलों की छात्राओं के लिए 36 घंटे का विशेष आत्मरक्षा सत्र आयोजित करना होगा।

इस प्रशिक्षण अभियान में 18 से 35 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को स्कूलों में जिम्मेदारी संभालने से पहले 3 दिवसीय रिफ्रेशर व आत्मरक्षा कार्यशाला में भाग लेना अनिवार्य होगा। जिला शिमला के लगभग 616 सरकारी स्कूलों में इस कार्यक्रम को लागू करने की योजना है, जिसके लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षकों की आवश्यकता है।

मार्शल आर्ट, खेल गतिविधियों या प्रशिक्षण में रुचि रखने वाले और अनुभवी युवा इस पहल का हिस्सा बन सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए सीधे मोबाइल नंबर 9988874789 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला रोजगार विभाग ने योग्य युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने दिए पंचायत चौकीदारों को नियमित करने के संकेत

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

हिमाचल के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना का दूसरा चरण शुरू

हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में 1 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 तक जनगणना...

Modern Township Near Baddi Him-Chandigarh City Project Takes Off

CM Sukhu has instructed officials to complete all formalities on priority for the proposed Him-Chandigarh City project, located...

CM Sukhu Reviews Modernization of SAHARA Scheme

CM Sukhu led a review meeting of the Social Justice and Empowerment Department to assess key welfare initiatives,...

Governor Calls on Youth to Reject Drugs for a Stronger Nation

Governor Kavinder Gupta called upon the youth to lead healthy, drug-free lives, highlighting that a responsible younger generation...