युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, शिमला द्वारा एक कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती सर्वो एसआरएस एंटरप्राइजेज, बियोलिया (पंथाघाटी, शिमला) में ड्राइवर और सेल्समैन के नियमित पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
इस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत ड्राइवर के एक पद और सेल्समैन के तीन पदों पर चयन किया जाएगा। ड्राइवर पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और संबंधित कार्य का अनुभव निर्धारित किया गया है। इसके लिए 18 से 40 वर्ष की आयु सीमा के साथ 15,000 रुपये प्रतिमाह वेतन तय किया गया है।
सेल्समैन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास बी.एससी. हॉर्टिकल्चर, बी.एससी. एग्रीकल्चर या किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री के साथ सेल्स या मार्केटिंग में अनुभव होना अनिवार्य है। इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तथा मासिक वेतन 15,000 से 20,000 रुपये के बीच रहेगा। यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है।
साक्षात्कार में भाग लेने के लिए रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन युवाओं का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे आधिकारिक पोर्टल eemis.hp.gov.in पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों और रिज्यूम के साथ निर्धारित समय पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
Himachal Secures Crucial Transport Relief in New Delhi Summit


