सनरॉक स्कूल परिसर में मची कृष्ण जन्मोत्सव की धूम

Date:

Share post:

सनरॉक प्ले स्कूल, गुम्मा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत उत्साह, भव्यता और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों और समस्त स्टाफ ने पूरे जोश के साथ भाग लिया, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिमय माहौल और बाल-गोपालों की किलकारियों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘राधा-कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता’ रही। इसमें प्ले स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक परिधान पहनकर कान्हा, बाल-गोपाल और राधा रानी का रूप धारण किया तथा अपनी सुंदर प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शैलजा अमरेईक ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, जो भगवान विष्णु के आठवें अवतार हैं। उन्होंने आगे कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ना बेहद जरूरी है। सनरॉक प्ले स्कूल का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अपनी प्रतिभा निखारने का एक सकारात्मक मंच देना है।

कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को प्रसाद व मिठाइयां बांटी गईं। प्रधानाचार्या ने आयोजन को सफल बनाने के लिए शिक्षकों और बच्चों को तैयार करने में सहयोग देने वाले अभिभावकों का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए प्री-नर्सरी, नर्सरी व के.जी. कक्षाओं के प्रवेश शुरू हो चुके हैं तथा यहाँ क्रेच (Day Care) की सुविधा भी उपलब्ध है।

सनरॉक स्कूल में स्वास्थ्य और संस्कृति का संगम

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Shimla Nursing College Honors Healthcare Educators

Students and staff at Shimla Nursing College in Shurala gathered on September 5, 2026, to celebrate Teacher's Day...

Revenue Lok Adalats Deliver Massive Relief Across Himachal

More than 6.81 lakh pending land and revenue disputes have been successfully resolved across Himachal Pradesh through dedicated...

गेयटी थिएटर में एस.आर. हरनोट के उपन्यास पर आलोचना पुस्तक का लोकार्पण

ऐतिहासिक गेयटी थिएटर सभागार में शुक्रवार को प्रख्यात कथाकार एस.आर. हरनोट के चर्चित उपन्यास ‘नदी-रंग जैसी लड़की’ पर...

PM Modi Praises ISRO for Historic GSLV-F17 EOS-05 Launch

Prime Minister Narendra Modi praised the Indian Space Research Organisation (ISRO) following the successful launch of the GSLV-F17...