पाहल में तीन दिवसीय अंडर-14 छात्रा जोनल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Date:

Share post:

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पाहल में तीन दिवसीय अंडर-14 छात्रा जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खेल ध्वज फहराकर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 13 प्रमुख स्कूलों की छात्राएं भाग ले रही हैं। अपने संबोधन में मंत्री ने जोर देकर कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं हैं, बल्कि यह बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम हैं।

समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं और वित्ती सहयोग का ऐलान किया। उन्होंने बमोट लिंक रोड के लिए ₹1.50 करोड़, पाहल-गेहनी-देवीधार सड़क के लिए ₹14 करोड़ और जल्द शुरू होने वाले कड़ियाची-टबोग विस्तारीकरण कार्य के लिए ₹12 करोड़ की योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही, उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ₹4 लाख की लागत से शौचालय निर्माण कराने, प्रतियोगिता आयोजन हेतु ₹31,000 की प्रोत्साहन राशि देने और महिला मंडल भवन के निर्माण हेतु बजट रिपोर्ट तैयार करने के कड़े निर्देश दिए।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विक्रमादित्य सिंह ने घोषणा की कि आगामी अक्टूबर माह में टूटू और सुन्नी क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक विशाल ‘महिला खेल महाकुंभ’ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों से पाहल ग्राम पंचायत को विकास के मामले में मॉडल पंचायत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने भी ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

हिमाचल में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना की शुरुआत

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

नन्हें सितारों की चमक शेमरॉक रोज़स में वार्षिक उत्सव की धूम

शिमला के कच्चीघाटी स्थित शेमरॉक रोज़स प्ले स्कूल में वार्षिक उत्सव अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया...

हिमाचल में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना की शुरुआत

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दूधालटी (टूटू विकास खंड) में 'मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना'...

Honoring Valor – HP Expands Welfare for 1.3 Lakh Veterans

Himachal Pradesh carries a proud legacy of military service deeply woven into its cultural identity. Home to India’s...

HP Boosts Healthcare: New 330-Seat College in Hamirpur

To address the growing demand for specialized medical professionals, the Himachal Pradesh Government is setting up a dedicated...