शिमला रोजगार कार्यालय 14 सितंबर को आयोजित करेगा कैंपस इंटरव्यू

Date:

Share post:

जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 14 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। साक्षात्कार का आयोजन नालागढ़ के मंझोली स्थित शिवा इंटरनेशनल में किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए संस्था में हेल्पर के 5, ऑपरेटर के 2 तथा फोरमैन के 3 पद भरे जाएंगे। 20 से 28 वर्ष की आयु वाले पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी इन पदों के लिए पात्र होंगे।

हेल्पर पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10+2 तय की गई है, जिसके लिए प्रतिमाह 12,750 रुपये वेतन मिलेगा। वहीं, ऑपरेटर (वेतन 13,560 रुपये) और फोरमैन (वेतन 15,390 रुपये) के पदों हेतु अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का जिला रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना जरूरी है। गैर-पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल eemis.hp.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पात्र उम्मीदवार अपने शैक्षणिक दस्तावेजों व रिज्यूम के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। जानकारी के लिए 98160-33167 या 98822-96256 पर संपर्क किया जा सकता है।

Rampur Sets the Stage for Forest Dept Sports Extravaganza

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Financial Milestone: Shimla Hails SC BBMB Ruling

A grand celebration erupted at Oakover today as Himachal Pradesh scored a major win in the Supreme Court...

Brightening Lives: HP Leadership Shares Diwali Wishes

On the auspicious occasion of Diwali, Governor Kavinder Gupta and CM Sukhu extended their warm greetings to the...

शिमला में जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष कार्यशाला आयोजित

भगवान बिरसा मुंडा के अमर बलिदान और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए उपायुक्त कार्यालय...

चाबा-तत्तापानी के बाद अब लुहरी में मिलेगा रिवर राफ्टिंग का रोमांच

शिमला जिला में साहसिक पर्यटन को नई उड़ान देने के लिए पर्यटन विभाग ने सतलुज नदी में रिवर...