रिज पर छाए जाइका के ऑर्गेनिक उत्पाद, सैलानियों ने की जमकर खरीदारी

Date:

Share post:

पहाड़ों की रानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के विशुद्ध, प्राकृतिक और रसायन-मुक्त उत्पादों ने धूम मचा दी। वन्यप्राणी सप्ताह के समापन अवसर पर वीरवार को किन्नौर, बंजार, शिमला, रोहड़ू और चौपाल वन मंडलों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा विशेष प्रदर्शनी व बिक्री स्टॉल लगाए गए, जहां स्थानीय निवासियों और सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

वन विभाग की प्रधान सचिव एम. सुधा देवी ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और दूर-दराज के क्षेत्रों से आईं मेहनतकश महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जाइका परियोजना से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं न केवल बेहतरीन और शुद्ध उत्पाद तैयार कर रही हैं, बल्कि रसायन-मुक्त वस्तुओं के व्यापार से अपनी आजीविका और आर्थिकी को भी लगातार मजबूत बना रही हैं।

प्रदर्शनी के दौरान लाहौल के प्रसिद्ध छरमा (सी-बकथॉर्न), किन्नौर के पारंपरिक परिधानों, देसी घी, प्राकृतिक शहद, स्थानीय अचार, किन्नौरी राजमा, लाल चावल, कोदे का आटा, हाथ से बुनी गर्म जुराबें, पाइन नीडल क्राफ्ट और सीरा-बड़ी जैसे स्वदेशी उत्पादों के प्रति खरीदारों का जबरदस्त आकर्षण देखने को मिला। बाजार की तुलना में किफायती और पूरी तरह ऑर्गेनिक होने के कारण सैलानियों ने इन जैविक उत्पादों की जमकर खरीदारी की।

इस अवसर पर वन बल प्रमुख एवं जाइका के सीपीडी डॉ. संजय सूद, पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) आलोक प्रेम नागर, वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी एवं स्वास्थ्य सलाहकार अनु नागर, सीसीएफ के. थिरूमल, सीएफ (वाइल्डलाइफ) प्रीति भंडारी, जाइका परियोजना निदेशक व डीसीएफ शिमला अनिकेत एम. वानवे, डीसीएफ (वाइल्डलाइफ) शेहनवाज भट्ट, डीएफओ (पब्लिसिटी) सरोज वर्मा, डीएफओ मुख्यालय अनीता भारद्वाज, दिनेश पॉल, रेणु सहजल और एसीएफ (वाइल्डलाइफ) विनोद रंटा सहित वन विभाग के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसंख्या गणना का दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

त्रावणकोर रियासत और तत्कालीन सिक्के

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर, मोहाली त्रावणकोर (तिरुविलामकूर) जिसमें केरल व तमिलनाडु के कुछ क्षेत्र आते थे, में...

HPNLU Promotes Disability Inclusion and Student Wellness at Dhami School

The Centre for Human Rights and Disability Studies (CHRDS) at Himachal Pradesh National Law University (HPNLU), Shimla, conducted...

बजट नियोजन और वित्तीय प्रबंधन पर जयराम ठाकुर ने उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी एक बयान में प्रदेश सरकार की आर्थिक...

Governor and CM Urge Youth to Drive Himalayan Research and Innovation

Governor Kavinder Gupta called upon the Central University of Himachal Pradesh to emerge as a premier hub for...