EVM सुरक्षा पर डीसी सख्त: फागु वेयरहाउस का औचक निरीक्षण

Date:

Share post:

शिमला के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आज फागु स्थित ईवीएम (EVM) वेयरहाउस का दौरा कर वहाँ की सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों से व्यवस्था का फीडबैक लिया और उन्हें चौबीसों घंटे सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, अग्निशमन उपकरणों की स्थिति और प्रवेश-निकास रजिस्टर की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस परिसर में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति न दी जाए तथा इसे खोलने और बंद करने की प्रक्रिया केवल निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार ही पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक एवं निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता व विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए EVM मशीनों की अभेद्य सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

HP Ministers Slam Centre Over Pending ₹112 Crore Health Funds

In a joint press statement issued from Shimla, Health Minister Dr. (Col.) Dhani Ram Shandil and Industries Minister...

डिजिटल क्रांति का मेला: धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस सम्मेलन

मुख्य सचिव के.के. पंत की अध्यक्षता में 16 और 17 अक्टूबर, 2026 को कांगड़ा जिले के धर्मशाला में...

Strict Campus Security Rules Across HP Private Universities

In line with CM Sukhu's directives to ensure student safety across Himachal Pradesh, Director General of Police Ashok...

Governor Unveils 100-Day Youth Roadmap at Nauni University

At a ceremony held at Dr. Y.S. Parmar University of Horticulture and Forestry, Governor and Chancellor Kavinder Gupta...