जल परीक्षण की सरल प्रक्रियाओं पर डाॅ संजय सूद की नई कृति लॉन्च

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य सचिवालय में आयोजित ‘वाइल्ड लाइफ बोर्ड’ की बैठक के दौरान भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी, वन बल प्रमुख एवं सीपीडी जाइका डाॅ. संजय सूद द्वारा लिखित नई पुस्तक “Simplified Procedures for Analysis of Physico-Chemical Test in Water Sample” का विमोचन किया। यह पुस्तक जल नमूनों के भौतिक और रासायनिक विश्लेषण की जटिल तकनीकों को सरल और सुलभ तरीके से समझाने के उद्देश्य से लिखी गई है। मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण और गुणवत्ता परीक्षण जैसे संवेदनशील विषय पर इस दूरदर्शी पुस्तक के प्रकाशन के लिए डाॅ. संजय सूद की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

गौरतलब है कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित डाॅ. संजय सूद अब तक जल, जंगल, जमीन, प्रदूषण नियंत्रण और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर 15 से अधिक बहुचर्चित पुस्तकें लिख चुके हैं। हिमाचल से गहरा नाता रखने वाले और वन सेवा के शीर्ष पद पर कार्यरत डाॅ. सूद का यह नया शोध कार्य राज्य में पर्यावरण और जल सुरक्षा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

CM Unveils Sports and Cultural Hub for Health Staff

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

HP Police Sets Strict Safety Protocols to Safeguard Schoolchildren

Following directives from CM Sukhu, the Himachal Pradesh Police has instructed all government and private educational institutions state-wide...

Pangi Valley Claims Its Identity as CM Sukhu Unveils Dedicated Apple Brand

In a landmark step toward empowering Himachal Pradesh’s remote farming communities, CM Sukhu officially launched the ‘Pangi Apple’...

Himachal Wildlife Board Approves Strategic Border and Industrial Proposals

In a landmark meeting bridging national security, economic growth, and environmental care, Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu...

CM Unveils Sports and Cultural Hub for Health Staff

Championing the cause of healthy living from the very top, CM Sukhu flagged off an energetic walkathon from...