HRTC का दिवाली प्लान तैयार, 6 और 7 नवंबर को दौड़ेंगी विशेष बसें

Date:

Share post:

दिवाली के पावन अवसर पर अपनों के साथ खुशियाँ बांटने घर लौटने वालों के लिए राहत की बड़ी खबर है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) त्यौहार के इस सीजन में यात्रियों की सुगम और आरामदायक यात्रा के लिए 266 स्पेशल बसें चलाने जा रहा है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऐलान किया कि दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी में नौकरी या पढ़ाई कर रहे हिमाचली प्रवासियों को समय पर घर पहुँचाने के लिए 6 और 7 नवंबर को यह विशेष बस सेवा उपलब्ध रहेगी।

निगम ने यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए दो दिनों का विशेष रूट प्लान तैयार किया है। इसके तहत 6 नवंबर को कुल 134 स्पेशल बसें चलाई जाएँगी, जिनमें दिल्ली से 42, चंडीगढ़ से 69 और बद्दी से 23 बसें हिमाचल के विभिन्न हिस्सों के लिए रवाना होंगी। इसी तरह 7 नवंबर को 132 बसें चलाई जाएँगी, जिनमें दिल्ली से 49, चंडीगढ़ से 63 और बद्दी से 20 बसों का संचालन किया जाएगा। इस व्यवस्था से बाहरी राज्यों में रह रहे लोगों के लिए त्यौहार पर घर पहुँचना बेहद आसान हो जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति दिवाली का त्यौहार अपने परिवार के संग मनाना चाहता है, इसी भावना का सम्मान करते हुए एचआरटीसी ने यह फैसला लिया है। दिवाली वाले दिन यानी 8 नवंबर को भी मुख्य लंबे रूटों पर न्यूनतम बस सेवा जारी रहेगी, ताकि आपात स्थिति में लोग यात्रा कर सकें। वहीं, प्रदेश के आंतरिक रूटों पर दिवाली के दिन शाम 4 बजे तक बस सेवा का संचालन किया जाएगा। एचआरटीसी का यह कदम यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर मुहैया कराने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, दुग्ध उत्पादकों के लिए 14 करोड़ मंजूर

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

DGP Urges Mass Movement Against Chitta

Director General of Police Ashok Tiwari has called for a statewide Jan Andolan against chitta, urging students, parents,...

Shimla Nursing College Honors Top Achievers at Annual Farewell

Shimla Nursing College, Shurala hosted a memorable farewell ceremony, themed "Wings of Compassion," to honor the graduating batches...

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार, सुक्खू सरकार का नौहराधार को तोहफा

हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शिक्षा और अर्थव्यवस्था...

सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, दुग्ध उत्पादकों के लिए 14 करोड़ मंजूर

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल देने और पशुपालकों की आय बढ़ाने...