फिर आई दिवाली – डॉ. कमल के. प्यासा

Date:

Share post:

डॉ. कमल के. प्यासा – जीरकपुर

खिली फुलझड़ी, उड़ी हवाई,

हुए धमाके, दीप जले।

घर-आँगन चहके,

खूब लहर बधाई आई…!

खिली फुलझड़ी, उड़ी हवाई,

खुशियाँ बाँटें लिए मिठाई।

सजे फूलों ने महक बरसाई,

झिलमिल-झिलमिल करे रौशनी,

माता लक्ष्मी खुद आयीं…!

खिली फुलझड़ी, उड़ी हवाई,

चहूँ ओर दीप जले।

कहीं गूँजी देखो शहनाई,

कैसी रीत ये दुनियादारी,

मस्त-मौला सब खुशी मनाएँ…!

खिली फुलझड़ी, उड़ी हवाई,

क्या, कैसी होगी दिवाली?

बुझे चिराग जहाँ घरों के,

आहें भरते, याद वे करते,

अब के कैसी आई दिवाली…?

खिली फुलझड़ी, उड़ी हवाई।

ज़हर बेचते मौत के सौदागर – डॉ. कमल के.प्यासा

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

शिमला में जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष कार्यशाला आयोजित

भगवान बिरसा मुंडा के अमर बलिदान और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए उपायुक्त कार्यालय...

चाबा-तत्तापानी के बाद अब लुहरी में मिलेगा रिवर राफ्टिंग का रोमांच

शिमला जिला में साहसिक पर्यटन को नई उड़ान देने के लिए पर्यटन विभाग ने सतलुज नदी में रिवर...

शूराचली उत्सव-2026 संपन्न: शिक्षा मंत्री ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

जुब्बल-नावर-कोटखाई: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांदल में आयोजित 'शूराचली उत्सव-2026' का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।...

सनरॉक प्ले स्कूल गुम्मा में संस्कृति के रंग: हर्षोल्लास से मनाई दिवाली

रोशनी के पर्व पर बाल-सुलभ मुस्कानों और सतरंगी छटा से सराबोर सनरॉक प्ले स्कूल, गुम्मा का प्रांगण किसी...