हैदराबाद रियासत की मुद्रा: इतिहास और संग्रह

Date:

Share post:

डॉ. कमल के. प्यासा – जीरकपुर, मोहाली

1857 ईस्वी के पश्चात हैदराबाद के निज़ाम स्वतंत्र रूप से शासन करने लगे थे और तभी ‘हाली’ नाम से इनकी अपनी मुद्रा भी शुरू हो गई थी, जिसमें चांदी का 1, 1/2 व 1/4 रुपया होता था। एक रुपये के 16 आने हुआ करते थे। शेष छोटे सिक्के तांबे व पीतल के होते थे, जिनमें 2 आने, एक आना, आधा आना व पाई भी होती थी। एक आना 12 पाई के बराबर होता था। इन्हीं में से कुछ हैदराबादी रियासतकालीन सिक्कों (जो मेरे अपने संग्रह से हैं) का वर्णन निम्न प्रकार से है:

1. सिक्का हैदराबादी 1/2 रुपया (अठन्नी)

  • सिक्के की धातु: चांदी

  • सिक्के का आकार: गोलाकार

  • सिक्के का व्यास: 2.4 मि.मी. (नोट: यह संभवतः 24 मि.मी. है)

  • सिक्के का भार: 5.5 ग्राम

  • सिक्के की मोटाई: 1.3 मि.मी.

  • सिक्के का काल: 20वीं शताब्दी

  • सिक्के की लिपि: फ़ारसी / उर्दू

  • सिक्का संग्रहकर्ता: कमल के. प्यासा (निजी संग्रह), प्रूथी संग्रहालय, मण्डी

  • सिक्का प्राप्ति स्थान: मण्डी, अपनी खरीद

  • सिक्का विवरण: प्राप्त उस्मानिया 1/2 रुपये के सिक्के के एक ओर चारमीनार की सुंदर आकृति बनी है, जिसके दरवाज़े (मेहराब) के मध्य में उर्दू का अक्षर ‘ऐन’ (ع) लिखा देखा जा सकता है, जो कि शासक उस्मान अली के नाम को दर्शाता है। चारमीनार के दोनों ओर ‘आसफ़ जाह बहादुर’ बाएं व ‘निज़ाम-उल-मुल्क’ दाएं लिखा मिलता है और नीचे हिजरी संवत देखा जा सकता है। सिक्के के दूसरी ओर ‘जुलूस मैमनत मानूस ज़र्ब फ़र्ख़ुंदा बुनियाद हैदराबाद’ और घेरे के अंदर सिक्के का मूल्य फ़ारसी / उर्दू में लिखा देखा जा सकता है।

2. सिक्का हैदराबादी 1/4 रुपया (चवन्नी)

  • सिक्के की धातु: चांदी

  • सिक्के का आकार: गोलाकार

  • सिक्के का व्यास: 16 मि.मी.

  • सिक्के की मोटाई: 1.1 मि.मी.

  • सिक्के का भार: 2.8 ग्राम

  • सिक्के का काल: 20वीं शताब्दी

  • सिक्के की लिपि: फ़ारसी / उर्दू

  • सिक्का संग्रहकर्ता: कमल के. प्यासा (निजी संग्रह), प्रूथी संग्रहालय, मण्डी

  • सिक्का प्राप्ति स्थान: मण्डी, अपनी खरीद

  • सिक्का विवरण: हैदराबादी चवन्नी अर्थात 1/4 रुपया भी 1/2 रुपये की भांति ही सुंदर चारमीनार की आकृति वाला सिक्का देखा गया है। इस 1/4 रुपये के सिक्के के चारमीनार वाली ओर ऊपर ’92’ लिखा देखा जा सकता है, जो कि हज़रत मुहम्मद के नाम को दर्शाता है। इसी सिक्के के दूसरी ओर सिक्के का मूल्य ‘चहार आना’ फ़ारसी में लिखा देखा जा सकता है। शेष सभी कुछ 1/2 रुपये के सिक्के जैसा ही लिखा मिलता है।

स्वतंत्रता से पूर्व भारतीय रियासतें व उनके सिक्के: एक परिचय

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Lok Bhavan Marks Jharkhand Foundation Day with Cultural Meet

Shimla’s Lok Bhavan hosted a warm cultural get-together today to mark Jharkhand Foundation Day under the ‘Ek Bharat...

CM Sukhu Unveils Sonia Gandhi’s ‘Belonging’, Urges Youth to Read It

Himachal Pradesh CM Sukhu released senior Congress leader Sonia Gandhi’s book, Belonging: A Journey of Love, in Dharamshala,...

Grameen Bharat Mahotsav: Rural Crafts from 10 States Come to Shimla

NABARD’s Himachal Pradesh Regional Office will host the Grameen Bharat Mahotsav 2026 at the Padamdev Complex, The Ridge,...

जिम्मेदार पत्रकारिता और एआई की चुनौतियाँ: शिमला में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मंथन

शिमला के बचत भवन में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह का मुख्य विषय 'पत्रकारिता:...