स्वतंत्रता से पूर्व भारतीय रियासतें व उनके सिक्के: एक परिचय

Date:

Share post:

डॉ. कमल के. प्यासा – जीरकपुर, मोहाली

स्वतंत्रता के पश्चात भारत में रियासतों की संख्या लगभग 565 थी, जिन पर (स्वतंत्रता से पूर्व) राजाओं के अधिकार के साथ-साथ ब्रिटिश सरकार का भी अप्रत्यक्ष रूप में नियंत्रण रहता था। इन्हीं रियासतों में से (17वीं व 18वीं शताब्दी) लगभग 60 ने अपने सिक्कों का चलन शुरू कर दिया था और इनके ये सिक्के रियासतों के विलय होने तक चलते रहे थे। ब्रिटिश शासकों ने जिन कुछ रियासतों को अपनी टकसाल व सिक्के ढालने के अधिकार दे रखे थे, उनमें हैदराबाद, मेवाड़, उदयपुर, जयपुर, बड़ौदा, ग्वालियर व पटियाला आदि रियासतें प्रमुख थीं, लेकिन अंग्रेज़ों द्वारा वर्ष 1876 में नेटिव कॉयन्स एक्ट के अंतर्गत अपनी (ब्रिटिश) मुद्रा चलाकर सिक्के ढालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया, जबकि अलवर व भोपाल रियासत में इन्हें 1877 में बंद किया गया था।

हैदराबाद रियासतकालीन सिक्कों को निज़ामी व हैदराबादी सिक्कों के नाम से जाना जाता था। मेवाड़ (उदयपुर) के सिक्कों को चित्तौड़ी, भीलाड़ी, उदयपुरी, चंदौड़ी व स्वरूपशाही सिक्कों के नाम से पुकारा जाता था। इन सिक्कों का चलन 13वीं शताब्दी से लेकर 1947-48 तक रहा था।

जयपुर रियासत के सिक्के झाड़शाही सिक्कों के नाम से जाने जाते थे, जिनका चलन 1727 ईस्वी से 1949 तक रहा था। कच्छ रियासत के सिक्कों को कोरी व डोकड़ा कहा जाता था और इनका चलन 1586 ईस्वी से 1948 तक रहा था। त्रावणकोर रियासत के सिक्कों को चक्रम व काशु कहा जाता था और इनका चलन 1729 ईस्वी से 1949 तक रहा था। बड़ौदा रियासत के सिक्कों को गायकवाड़ी सिक्कों के नाम से जाना जाता था और इनका चलन 18वीं शताब्दी से 1949 तक रहा था। ग्वालियर के सिक्कों को सिंधिया शाही, लश्कर शाही व टोप शाही सिक्के कहा जाता था, ये सिक्के भी 18वीं शताब्दी से 1948 तक चलते रहे थे। इंदौर रियासत के सिक्कों को होलकर शाही सिक्के कहा जाता था और इनका चलन 1760 ईस्वी से 1948 तक रहा था। जोधपुर रियासत के सिक्कों को विजय शाही, भीम शाही व डब्बू शाही सिक्कों के नाम से जाना जाता था और इनका चलन भी 18वीं शताब्दी से 1949 तक रहा था। पंजाब की पटियाला रियासत के सिक्कों को पटियाला शाही रुपये के नाम से जाना जाता था और इनका चलन 1760 ईस्वी से 1948 तक रहा था।

फिर आई दिवाली – डॉ. कमल के. प्यासा

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Himachal’s Anti-Chitta Drive Completes One Year as People’s Movement

Launched from Shimla’s Ridge on November 15, 2025, CM Sukhu’s Anti-Chitta Jan Andolan has evolved over the past...

Three Himachal Medical Colleges Get Dedicated Geriatric Units

Addressing the healthcare needs of Himachal Pradesh’s growing elderly population, the state government has approved dedicated Departments of...

Himachali Artisans Shine at India International Trade Fair 2026

Principal Resident Commissioner of Himachal Pradesh, Ajay Yadav, today inaugurated the 15-stall Himachal Pradesh Pavilion at the India...

गुम्मा मेले का भव्य समापन : अनिरुद्ध सिंह ने की सड़क, पुल और मैदानों की घोषणा

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत...