March 2, 2026

सिटी पब्लिक का वार्षिक समारोह; वंदे मातरम से छात्रों ने दिया एकता-अखंडता का संदेश

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 5 नवंबर, 2015, शिमला

CitySchool.5.11.15सिटी पब्लिक स्कूल द्वारा गुरूवार को गेयटी थियेटर में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने जहां बतौर मुख्यातिथि शिरकत की वहीं विशेष अतिथि के रूप में अग्निशमन विभाग के चीफ फायर ऑफिसर जेसी शर्मा व प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के इंजीनियर यूएस चौहान ने शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष रप्टा ने मुख्यातिथि व अन्य का स्वागत किया।

वार्षिक समारोह में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियां दी। समारोह का शुभारंभ छात्राओं ने गणेश वंदना से किया गया। इसके उपरांत बच्चों ने नन्हा मुन्ना राही हूं एनानी तेरी मोरनी एचलो मेरे साजना के गाने पर शानदार प्रस्तुतियां दी। इसके बाद पांचवी कक्षा के छात्रों ने श्री कृष्ण और सुदामा के मधुर सबंध के बारे में नाटक का मंचन किया। इसमें संदेश दिया कि हमें एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहना चाहिए।

CitySchool.5.11.15aइस मौके पर चीफ फायर ऑफिसर जेसी शर्मा ने बच्चों और अभिभावकों को दीपावली का त्योहार मनाते समय एहतियात बरतें। उन्होंने आग लगने पर क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। इस पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके साथ दीपावली में पटाखे के दुष्परिणाम पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। स्कूल की सिक्सथ क्लास की छात्राओं ने गिद्धा की शानदार प्रस्तुतियां पेश की। सातवीं और आठवीं कक्षा की छात्राओं ने वंदेमातरम गीत का नृत्य की प्रस्तुति देकर भारत की एकता एवं अखंडता के बारे में संदेश दिया। इसके अलावा योगा, जूडो और वैदिक गणित पर भी छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। वैदिक गणित पर प्रस्तुति में छात्रों ने गणित के आसान एवं शीघ्र हल करने की प्रणाली को दर्शाया। वहीं विद्यालय की नौवीं व दसवीं कक्षा के छात्र छात्राओं ने पहाड़ी नाटी की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।

कार्यक्रम के स्कूल के पुराने छात्र भी उपस्थित रहे। स्कूल के प्रिंसिपल सुभाष रपटा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने होनहारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

[mudslide:picasa,0,keeklimagazine@gmail.com,6213734485092905105]

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

शिक्षा मंत्री का कोटखाई में विकास मिशन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने कोटखाई दौरे के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने उपमंडल...

CM Urges Centre for 2026–27 Financial Support

CM Thakur Sukhvinder Singh Sukhu met Union Finance Minister Nirmala Sitharaman in New Delhi and sought a special...

This Day in History

1781 The United States Congress ratified the Articles of Confederation, creating the nation’s first official constitution. 1803 In a landmark decision,...

Today, 1 march, 2026 : Zero Discrimination Day and World Civil Defence Day

Observed globally on March 1, these days highlight two important causes. Zero Discrimination Day, promoted by the UN,...