ग्राम पंचायत देवला में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

Date:

Share post:

literacyCamp.8.5.16--(4)कीक्ली रिपोर्टर, 8 मई, 2016, शिमला

बसंतपुर की ग्राम पंचायत देवला के गांव ठैला में आज विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता सीविल जज अंशु चौधरी ने की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विधिक साक्षरता शिविर में लोगों को कानूनी सहायता प्राप्त करने व विभिन्न कानूनी पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है।

literacyCamp.8.5.16--(3)अंशु चौधरी ने कहा कि समाज के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका होती है, इसलिए महिलाओं की सुरक्षा व उत्थान के लिए कई तरह के कानून बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि झगड़ा पारिवारिक हो या सामाजिक, आपसी बातचीत द्वारा इसका निपटारा कर लिया जाना चाहिए। पंचायत स्तर पर समझोते द्वारा झगडों को सुलझाना बुद्धिमता है।

अधिवक्ता एचआर भारद्वाज ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को शीघ्र, सरल तरीके से दूर करने तथा उपभोक्ताओं को संरक्षण दिलाने के लिए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम बनाया गया है। यदि उपभोक्ता के अधिकार का हनन होता है तो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत शिकायत दायर कर न्याय के लिए आवेदन किया जा सकता है।

literacyCamp.8.5.16--(1)अधिवक्ता राजेश प्रकाश ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत कोई भी नागरिक सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक उपक्रम के विभिन्न संस्थानों सहित कई अन्य संस्थानों से विभिन्न प्रकार की जानकारी मात्र एक आवेदन कर प्राप्त कर सकता है। इस अधिनियम से न केवल प्रशासन में और अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है, बल्कि जवाबदेही भी तय हो रही है। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम लागू होने से हर नागरिक को सूचनाएं प्राप्त करने का अधिकार मिला है।

शिविर में विभिन्न अधिनियमों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

होटलों पर ढाई गुना शुल्क वृद्धि से टूटेगी पर्यटन की कमर – जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर होटल कारोबारियों और आम जनता पर बेतहाशा...

21 दिन में 25 चोटियां फतह करने वाले पर्वतारोही सचिन गांगटा सम्मानित

लद्दाख की दुर्गम पहाड़ियों में महज 21 दिनों के भीतर 6,000 मीटर से ऊंची 25 चोटियों पर तिरंगा...

DC Shimla Inaugurates VBYLD; Six Finalists Advance to State Round

From an initial pool of nearly 8,000 hopefuls, six young changemakers have emerged as Shimla district’s finalists for...

1,000 E-Buses Planned to Boost HRTC, Cut Emissions: CM Sukhu

Looking to cut running costs and build a cleaner Himachal, CM Sukhu has announced plans to induct 1,000...