स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रम; स्वर्ण पब्लिक स्कूल ने भी मनाया आजादी दिवस

Date:

Share post:

Swaran.13.8 (1)राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 13 अगस्त, 2016, शिमला

नर्सरी से लेकर दसवीं तक के छात्रों ने दी विभिन्न पुस्तुतियां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी स्कूलों में देश भक्ति पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूली छात्रों द्वारा नाटकों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित सलोगन प्रतियोगिताओं  के माध्यम से देशभक्तों को याद किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में टूटीकंडी स्थित स्वर्ण पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा मैहता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया।

इस दौरान नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों ने जिंदाबाद कविता और मां मुझको बंदूक दिलवादों, के.जी कक्षा के विद्यार्थियों ने कार्तिक निहारिका व्यिाशी, आयान शर्मा, मयंक, एकता, रवनीत आदि ने मेरे वतन के गीत, प्रथम कक्षा में सारीका, आयुश, हंसीका, भूमिका पियूश, यश, सक्षम ने झांसी की रानी पर नृत्य कर पूरे विद्यालय में जोश भर दिया। द्वितीय कक्षा की आयूषी ने तिरंगे के रंगों के महत्व को बताया।

INDeDay Sp.13.8 (2)इसी कक्षा के सक्षम, कार्तिक, आयूशमान, आयुशी, अनुश्का, ताविशी, लक्ष्मी आदि ने प्यारा हिंदुस्तान पर देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। चौथी एवं पांचवी कक्षा में जीया, प्रिया, कशिश पूर्णिमा, न्यासा आदि ने देश रंगीला पर नृत्य प्रस्तुत किया। अभय ने सरदार भगत सिंह का किरदार प्रस्तुत किया। खूशबू प्रिंयका, विशू, कीर्ति, दिक्षा, सुहानी, डिंपल, डेनिम ने हम सब भारतीय है, हम हिंदुस्तानी है, छोड़ों कल की बातें, मेरा मुल्क मेरा देश पर समूह गान गाया। छटी कक्षा की दिव्या वेपानशी, काव्या, अवनी, पंकज, परीक्षित ने पूष्प की अभिलाषा पर लघु नाटिका प्रस्तुत की।

Swaran.13.8 (2)नवी कक्षा की मृषाल, कोनिका, ऊषा, अक्षिता, मेघा ने जय हो पर नृत्य प्रस्तुत किया। दसवीं कक्षा की गीतिका, आरती, सोनिया, रश्मि, संधली ने मां तुझे सलाम पर शानदार नृत्य किया। अंत में मृणाल, मेघा, ऊषा, कोनिका ने राष्ट्रीय गान जिसे 911 से 2011 में 100 वर्ष पूरे होने पर गाया गया था, को प्रस्तुत किया गया। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा मैहता ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गई रंगारंग प्रस्तुति को प्रोत्साहित किया गया।

कोहबाग ने मनाया स्वच्छता दिवस; छात्रों ने सीएचसी की सफाई

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कोहबाग ने स्वच्छ भारत पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता INDeDay Sp.13.8 (1)अभियान दिवस मनाया। इस अभियान के तहत करीब 300 छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों के नेतृत्व में स्कूल परिसर, पंचायत परिसर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सफाई की। इस अवसर पर बच्चों ने कूड़ा, कर्कट, पोलिथिन व उगी हुई झाडिय़ों को नष्ट किया तथा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। बच्चों को संबोधित करते हुए स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम गुप्ता ने कहा कि सफाई को हमें एक आदत के रूप में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ व सुंदर राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान अवश्य देना चाहिए। इस अवसर पर पाठशाला की एनएसएस इकाई व इको क्लब के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय के आस-पास पौधा रोपण का आयोजन भी किया गया। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर राजेश गाल्टा ने बताया कि विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के करीब 150 पौधे लगाए। इस अवसर पर राजेंद्र कंवर, अनिल ठाकुर, राजेंद्र चौहान, रवनीश, चंद्रशेखर, सूमन चंदेल, नीलम, वंदना, सोनिका, राजीव बग्गा, पंकज, सुरेंद्र, मोहन, दिनेश गुप्ता, राकेश कुमार आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

ब्लू बैल्स स्कूल ने भी मनाया आजादी का जश्र

INDeDay Sp.13.8 (5)ब्लू बैल्स स्कूल शोघी के बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के अवसर पर जश्न ए आजादी मनाया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सभी बच्चों ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। बच्चे इस अवसर तिरंगे के रंग में रंगे हुए दिखाई दिए। देश भक्ति के जज्बे से ओत प्रोत समारोह की छटा देखते ही बनती थी। स्कूल प्रबंधक जितेंद्र ठाकुर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनाएं दी है।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

1 COMMENT

  1. THANKS TEAM KEEKLI FOR SUCH A NICE COVERAGE OSF INDEPENDENCE DAY CELEBRATION BY STUDENTS OF SWARAN PUBLIC SCHOOL.
    REGARDS .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Empowering Citizens Through Smart Healthcare and AI-Driven Innovations

The Software Technology Parks of India (STPI), under the Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY), partnered with...

Special Campaign 6 Boosts Green Practices and Efficiency

The Department of School Education and Literacy (DoSEL) under the Union Ministry of Education is actively advancing its...

लाला नहीं मानता – लघु कथा

रणजोध सिंह - नालागढ़ बहुत दिनों से एक समर्पित पत्रकार के पास दबी जुबान में शिकायतें आ रही थीं...

PGI and AIIMS Postgraduates Eligible for Direct Senior Resident Roles

The state government has amended the Resident Doctors Policy-2025 to enable the direct appointment of eligible postgraduate doctors...