पाठ्यक्रम कार्यशाला शिविर संपन्न

Date:

Share post:

कीक्ली रिपोर्टर, 29 अगस्त, 2016,शिमला

6 दिवसीय प्रारम्भिक बाल व्यवस्था देखरेख तथा शिक्षा पाठ्यक्रम कार्यशाला शिविर आज संपन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी ममता पाल ने बताया कि इस शिविर कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रारम्भिक शालापूर्व शिक्षा की गतिविधियों में गुणवत्ता तथा एकरूपता लाना है।

कार्यशाला के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व शाला शिक्षा सामग्री तैयार की गई तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न केंद्रों में जाकर बच्चों को इस संबंध में क्रियाएं भी करवाई। प्रारम्भिक बाल्यवस्था देखरेख तथा शिक्षा पाठ्यक्रम के विभिन्न स्तरों में गुणवत्ता संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान भी की गई।

कार्यशाला में श्रीमती रूपा संधु, पर्यवेक्षिका व परियेाजना अधिकारी ने विभिन्न विषयों व कार्यक्रमों की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रदान की।

समापन समारोह की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश भारद्वाज ने की। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कार्यशाला शिविर के उपरांत पाठ्यक्रम को प्रभावी रूप से लागू करने व पूर्वशाला शिक्षा संबंधी गतिविधियों में और अधिक प्रभावी सुधार आएगा।

इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

HP Government Plans Karmakand Courses to Preserve Heritage

In a major initiative to preserve traditional rituals and empower youth with structured knowledge, Chief Minister Thakur Sukhvinder...

CM’s Surprise Visit: Strict Directives Issued at Disaster Control Room

In an unexpected visit today, CM Sukhu arrived at the Integrated Command and Control Centre (ICCC) and the...

गाँव-गाँव पहुँचेगी तकनीक: मशोबरा में 33 लाख से डिजिटल स्टूडियो तैयार

पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आधुनिक और तकनीक-आधारित प्रशिक्षण देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया...

पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: उपायुक्त

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने सोमवार को फागू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण...