एचपी बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा परिणाम; इस बार रहा निजी स्कूलों का दबदबा

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीकली रिपोर्टर, 10 मई, 2017, शिमला

अधिकांश सरकारी स्कूल पिछड़े; टॉप टेन में सरकारी स्कूल की केवल एक छात्रा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च 2017 में आयोजित दसवीं की परीक्षा का परिणाम 9 मई को घोषित किया गया है। इस परीक्षा परिणाम में निजी स्कूलों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है, जबकि सरकारी स्कूल इस परिणाम में पिछड़े है। बोर्ड द्वारा जो मैरिट सूची जारी की गई है, इसमें सरकारी स्कूल की केवल एक छात्रा टॉप टेन में अपनी जगह बना सकी है। यही नहीं अधिकांश सरकारी स्कूलों का परिणाम सही नहीं रहा है।

जिला शिमला में भी निजी स्कूलों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

10वीं के परिणाम में छाया बाल शिक्षा निकेतन हाई स्कूल

90 फीसदी रहा स्कूल का परिणाम

कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में बाल शिक्षा निकेतन हाई स्कूल चक्कर के छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा है। स्कूल का परिणाम 90 फीसदी रहा है, जिसमें सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए है। स्कूल की छात्रा शुभ्रा शर्मा ने इस परीक्षा में 700 में से 671 अंक ले कर पहला, आशीष कुमार ने 631 अंक लेकर दूसरा, आदिती चौधरी ने 621 अंक लेकर तीसरा, संदीप भट्ट ने 612 अंक लेकर चौथा, ज्योत्सना वर्मा ने 601 अंक लेकर पांचवा तथा तान्या ठाकुर ने 599 अंक लेकर छठा स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों, अभिभावकों व अध्यापकों को इस अवसर पर बधाई दी है।

क्रिसेट स्कूल के छात्रों का 10वीं के परिणाम में शानदार प्रदर्शन – छात्रों ने हासिल किए 75 फीसदी से अधिक अंक

क्रिसेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू के छात्रों ने 10वीं कक्षा के परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के कक्षा 10वीं के सभी छात्रों ने इस परीक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए है। त्रयंबकम मोदगील ने इस परीक्षा में 93.28 फीसदी अंक हासिल कर पहला, अनुराग नाहर ने 92 फीसदी अंक से दूसरा, एकता गर्ग ने 88.42 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा बेहतर अंक पाने वाले छात्रों में नवल किशोर 88 फीसदी, शिवानी शर्मा 87.71 फीसदी, नताशा 86.71 फीसदी, पूष्पा 86.14 फीसदी, ईशा 83.71 फीसदी और आदित्य चौधरी ने 81.85 फीसदी अंक 10वीं की परीक्षा में हासिल किए है। छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रिंसीपल ने छात्रों के साथ-साथ स्कूल शिक्षकों को भी बधाई दी है।

डीएवी स्कूल शोघी का भी शानदार रहा परिणाम

दसवीं बोर्ड में डीएवी पब्लिक स्कूल शोघी का शानदार परिणाम रहा। स्कूल के 20 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 18 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में पास किया। इसमें गरिमा शर्मा ने 700 में से 639 अंक प्राप्त कर प्रथम, गरिमा शर्मा 633 अंक लेकर द्वितीय, सविता ने 623 अंक लेकर तृतीय और अंशिका ठाकुर ने 620 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य लखवीर सिंह ने पढ़ाई में इस शानदार प्रदर्शन के सभी शिक्षकों, बच्चों व अभिभावकों को बधाई दी है।

शनशाईन स्कूल की श्रुति मेहता फस्र्ट; सेंज स्कूल की छात्रा ने किया शानदार प्रर्दशन

स्कूल की प्रधानाचार्या व अध्यापकों ने दी बधाई

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवी कक्षा के परीक्षा परिणाम में सनशाईन स्कूल सैंज के छात्रों का प्रर्दशन सबसे अच्छा रहा है। स्कूल की छात्रा श्रुति मेहता ने ठियोग देहा मतियाना तीनों शिक्षा खंडों में पहला स्थान हासिल किया है। श्रुति ने 677 अंक प्राप्त किए हैं जबकि इसके अलावा भी अन्य छात्रों में हरिश मेहता ने 664 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वही स्कूल के अन्य छात्रों में गुलशन ने 641 काजल ने 619 नवीन ने 594 आस्था ने 586 अंक प्राप्त किए हैं। जबकि राहुल ओली ने 578 राहुल ने 549 गौरव ने 526 व चिराग ने 515 अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल की प्रधानाचार्या सत्या गाजटा ने बच्चों की इस उपलब्धी के लिए स्कूल के स्टाफ व अभिभावकों को बधाई दी है तथा भविष्य में और बेहतर प्रर्दशन करने के लिए अध्यापकों का मनोबल बढ़ाया है।

माड्र्रन स्कूल फागू का रिजल्ट शत प्रतिशत

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित किए गए दसवी कक्षा के परीक्षा परिणाम में ठियोग के सीनियर सेकेंडरी माड्र्रन स्कूल फागू के बच्चों ने शानदार प्रर्दशन किया है। इस स्कूल का रिजल्ट सौ प्रतिशत रहा है। स्कूल की प्रधानाचार्या संतोष खाची ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के छात्र अकांक्षा खाची ने 94 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि स्कूल की छात्रा रंजिता ने 92 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया है। रंजिता ने गणित में सौ में से सौ अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। जबकि इसके अलावा ज्योति ने 87 प्रतिशत अंक लिए हैं जबकि आकृति ने 83 प्रतिशत सुशांत ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जबकि अन्य सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी मे 10 वी की बोर्ड परीक्षा उतीर्ण की है। स्कूल की प्रधानाचार्या संतोष खाची के अलावा प्रबंधक रमेश खाची ने बच्चों की इस सफलता के लिए बधाई दी है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हिमाद्री स्कूल की नेहा ने हासिल किए 97 फीसदी अंक

दसवीं की बोर्ड परीक्षा में नेरवा चौपाल मड़ौग में भी बेटियों का दबदबा रहा है। हिमाद्रि पब्लिक स्कूल नेरवा की नेहा मांटा ने सात सौ में से 676 (97 प्रतिशत), इशिका सूद ने 662  (95 प्रतिशत), हिमालयन पुब्लिक स्कूल की आशा सूद ने 649, कृतिका शर्मा ने 644, सरस्वती विद्या मंदिर मड़ौग के मनीष ने 615 व आकृति लेक्टा ने 607 अंक प्राप्त कर यह परीक्षा उतीर्ण कर अपना अपने स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। 97 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली हिमाद्रि पुब्लिक स्कूल की छात्र नेहा मांटा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। इसी प्रकार इशिका सूद, आशा सूद, कृतिका शर्मा, मनीष व आकृति ने भी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, अभिभावकों व गुरुजनों को दिया है। हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा के प्रधानाचार्य प्रीतम शर्मा ने बताया कि उनके स्कूल के बीस में से सात छात्रों ने 600 से अधिक अंक अर्जित किए हैं, जबकि सभी छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal and Haryana Share Spirit of Harmony and Public Service

Highlighting the vital role of unity, social responsibility, and entrepreneurship in nation-building, Himachal Pradesh Governor Kavinder Gupta made...

Smart Governance Meets the Mountains: Himachal Launches Digital Grid

Under the visionary leadership of Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh is undergoing a sweeping technological...

Koti Golf Cup Ends with Big Tourism Announcements

In a major bid to transform Himachal Pradesh into a premier global destination, Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh...

Veer Bhoomi Calls for Himachal Scouts to Boost Border Defense & Jobs

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu has urged the Union Government to establish a dedicated Himachal Scouts Battalion...