April 15, 2026

जादूगर सम्राट शंकर के जादू ट्रिक देख खिल-खिलाए राजधानी के विशेष दिव्यांग बच्चे ।

Date:

Share post:

YouTube player

कीक्ली रिपोर्टर, 14 जून, 2018, शिमला

प्रशासन और मैजिक शो आयोजकों के सौजन्य से 207 विशेष व् दिव्यांग बच्चों के लिए   निशुल्क मैजिक शो हुआ आयोजित।

“वाटर ऑफ़ इंडिया”, “रंगीन इंद्रजाल” और “कट्टिंग ए लेडी हाफ” प्रस्तुतियों ने जीता बच्चों का दिल ।

जादूगर सम्राट शंकर मैजिक शो आयोजकों और प्रशासन के सयुक्त सौजन्य से राजधानी के गेयटी में विशेष व् दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क मैजिक शो आयोजित किया गया । राजधानी के ढली स्थित विशेष बच्चों के संस्थान से 140, टूटीकंडी बालिका आश्रम की 60 छात्राओं सहित चक्कर स्थित शेल्टर होम के 7 बच्चों ने गेयटी में मैजिक शो का भरपूर आनंद लिया ।

सम्राट जादूगर शंकर की विभिन्न जादू कला प्रस्तुतियाँ देख बच्चे खूब खिलखिलाए और जादू क्रियाएँ देख हैरान भी हुए । जादूगर सम्राट शंकर व् जूनियर जादुगर शंकर और अन्य कलाकारों की विभिन्न जादुई कला प्रस्तुतियों ने बच्चों की एकाग्रता बनाए रखी । सम्राट शंकर द्वारा प्रस्तुत “वाटर ऑफ़ इंडिया”, “रंगीन इंद्रजाल” व् “कटिंग ए लेडी हाफ” जादुई ट्रिक्स ने बच्चों का मन मोह लिया ।

इस दौरान सम्राट शंकर द्वारा दिए गए “पर्यावरण बचाओ वृक्ष उगाओ, “सेव वाटर” और “कन्या भ्रूण हत्या महापाप” जैसे संदेशों ने बच्चों को तालियां बजने के लिए मजबूर कर दिया । शो के बाद जादूगर सम्राट ने बच्चों के बीच जाकर अपनापन जताते हुए बच्चों संग फ़ोटो खिंचवाए और शो को लेकर बच्चों की प्रतिक्रियाएं जानी ।

शहर के इन विशेष व् दिव्यांग बच्चों के लिए चाइल्ड एन्ड वेलफेयर विभाग द्वारा ख़ुशी के पलों में इजाफे के मकसद से गेयटी में आयोजित निशुल्क मैजिक शो में आने-जाने की व्यवस्था का जिम्मा निभाया गया।

YouTube player
YouTube player

 

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CBSE 10th Result 2026 Live: Students Can Access Marks via Official Website

The Central Board of Secondary Education (CBSE) has officially announced the Class 10 examination results. Lakhs of students...

This Day in History

1865 Death of Abraham Lincoln: U.S. President Abraham Lincoln passed away after being shot the previous night, an event...

Today, 15 April, 2026 : Himachal Day

15 April is observed as Himachal Day, also known as Himachal Pradesh Statehood Day, marking the historic formation...

Nationwide Run to Celebrate Women Power

The Ministry of Youth Affairs and Sports will organise a nationwide “Nari Shakti Vandan Run” on April 17...