सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता — सुरश भारद्वाज

Date:

Share post:

कीकली ब्यूरो, 24 सितम्बर, 2019, शिमला

सड़क दुर्घटनाओं और इससे होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए हमें सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता है। शिक्षा विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरश भारद्वाज ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में सड़क सुरक्षा के संबंध में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ये विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों तथा व्यापारिक समूह की भागीदारी होने से सड़क सुरक्षा अथवा अन्य सामाजिक संदेश का सम्प्रेषण व्यापक स्तर पर होता है। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन का इस्तेमाल करने वाले अथवा पैदल यात्री सभी को सड़क सुरक्षा नियम का अवश्य पालन करना चाहिए।  हिमाचल में सड़क सुरक्षा नियमों को व्यावहारिक रूप में अपनाने के लिए सभी सम्बद्ध विभाग सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सड़क सुरक्षा को विद्यालयों में पाठ्यक्रम के रूप में लाने पर शिक्षा विभाग द्वारा गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न स्कूल स्वैच्छिक संस्थाओं अथवा सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में आयोजन कर विद्यार्थियों को जागरूक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यहां आयोजित पोस्टर व नारा लेखन प्रतियोगिता में शिमला नगर के 17 स्कूलों के 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने विजेता छात्रों को पुरस्कार भी वितरित किए।

उन्होंने कहा कि हमें गाड़ी चलाते समय विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिसके तहत मोबाइल का इस्तेमाल न करना, हेलमेट अवश्य पहनना, सीट बेल्ट लगाना, किसी भी प्रकार का नशा कर गाड़ी न चलाना जैसी बातों का अनुकरण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नए वाहन नियमों में संशोधन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को रोकना तथा यातायात नियमों को सुचारू बनाना है।

अतिरिक्त आयुक्त परिवहन हिमस नेगी ने बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश में विभिन्न स्तरों पर सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी व जागरूकता प्रदान की जा रही है। इस संबंध में विभिन्न स्वैच्छिक व सामाजिक संस्थाओं तथा संगठनों का सहयोग प्राप्त कर सड़क जागरूकता अभियान को प्रदेश में व्यापकता प्रदान की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीर ठाकुर ने पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता प्रदान करने के लिए विभागीय गतिविधियों से अवगत करवाया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप, विद्यापीठ के निदेशक रमेश शर्मा व रविन्द्र अवस्थी, पार्षद डाॅ. किमी सूद, पोर्टमोर स्कूल के प्रधानाचार्य नरेन्द्र सूद भी उपस्थित थे।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1858 The Queen’s Proclamation in India: In the aftermath of the Revolt of 1857, British rule in India underwent...

Today, 1 Nov, 2026 : Sthapna Diwas

Sthapna Diwas, or Statehood Day, marks the historic occasion when several Indian states and Union Territories were officially...

Art Meets Conservation at Delhi Zoo 67th Foundation Day

The National Zoological Park (NZP), New Delhi, celebrated its 67th Foundation Day on November 1, 2026, blending artistic...

कोर्ट पर दिखा जज्बा शिमला मास्टर्स बैडमिंटन में चमके अनुभवी खिलाड़ी

उम्र सिर्फ एक संख्या है—इस बात को शिमला जिला मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026-27 में उतरे खिलाड़ियों ने अपने...