प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के अनुभव दूसरों के लिए प्रेरणा: राज्यपाल

Date:

Share post:

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार को कुल्लू जिला की शमशी पंचायत के सेरीबेहड़ का दौरा किया और प्राकृतिक खेती करने वाले क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों से बातचीत की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के अनुभव दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को कम लागत के साथ-साथ अधिक आय अर्जित करने का लाभ प्राप्त रहा है। उन्होंने कहा कि खेती की इस पद्धति को अपनाने के लिए अनुभवी किसानों को अन्य किसानों का मार्गदर्शन करना होगा ताकि अन्य लोग भी इस पद्धति को अपना सके। उन्होंने कहा कि किसान सही मायने में कर्मयोगी होते हैं।

आर्लेकर ने कहा कि प्राकृतिक खेती समय की मांग है क्योंकि यह हमारी पारंपरिक कृषि पद्धति है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को देश का पहला प्राकृतिक खेती राज्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणा को पूरा करने के लिए सभी किसानों से सहयोग प्रदान करने के लिए कहा। उन्होंने शमशी क्षेत्र के किसानों के प्रयासों की सराहना की। किसानों ने राज्यपाल के साथ अपने अनुभव साझा किए। इससे उपरान्त, राज्यपाल ने फार्म क्षेत्र का भी दौरा किया और प्राकृतिक खेती के विभिन्न आदानों में गहरी रुचि दिखाई।

सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के कार्यकारी निदेशक डाॅ. राजेश्वर चंदेल ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया और प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को परियोजना के तहत किए जा रहेे विकास कार्यों से अवगत कराया। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने किसानों की पहल की सराहना की और उन्हें गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

उद्योगों को 25 साल तक मिलेगा प्रदूषण सहमति प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार ने औद्योगिक विकास को गति देने और...

सुख आश्रय योजना के बच्चों की होगी नियमित मॉनिटरिंग

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की बैठक उपायुक्त शिमला अनुपम...

शिमला के पेंशनधारकों से ई-केवाईसी पूरी करने की अपील

जिला कल्याण अधिकारी शिमला कपिल देव शर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे सभी लाभार्थियों से अपील...

शिमला में स्तनपान पर विशेष जागरूकता अभियान

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जिला शिमला में 1 से 7 अगस्त, 2026 तक विशेष जन-जागरूकता अभियान...