March 5, 2026

हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी शिमला द्वारा शिमला में छप्म्स्प्ज् ‘डाॅयक ओ लेवल कोर्स

Date:

Share post:

हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी सचिव डाॅ. कर्म सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी शिमला द्वारा विगत 23 वर्षों से संचालित तथा भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन नेशनल इलैक्ट्राॅनिक्स एंड टैक्नोलाॅजी (डाॅयक सैंटर, चण्डीगढ़) द्वारा मान्यता प्राप्त कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र, शिमला में छप्म्स्प्ज् ‘डाॅयक ओ लेवल कोर्स (कम्प्यूटर एप्लीकेशन, बिजनेस एकाउंटिंग) तथा बहुभाषी डी.टी.पी. में सत्र जनवरी, 2022 में 40 सीटों के लिए निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन पत्र आमंत्रित है। उन्होंने बताया कि एक वर्ष में 3 डिप्लोमा कोर्स प्राप्त करने के लिए न्यूनतम योग्यता 10़2 और 18 से 35 वर्ष की आयु का कोई भी व्यक्ति यह डिप्लोमा कोर्स कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस कंप्यूटर सेंटर में एक वर्ष में डी.टी.पी., उर्दू भाषा डिप्लोमा तथा ओ लेवल सर्टिफिकेट कोर्स के तीन डिप्लोमा एक साथ करवाए जाते हैं। ओ लेवल डिप्लोमा तथा मल्टीलिंग्वल डी.टी.पी. के पाठ्यक्रम में नेटवर्किंग, टैली, एकाउंटिंग, वेब डिजायन, प्रोजेक्ट वर्क, सी. लैंग्वेज, आईटी टूल्ज आदि विषय शामिल है।

उन्होंने बताया कि जनवरी, 2022 के सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र एवं प्रोस्पैक्ट्स 30 दिसम्बर, 2021 तक किसी भी कार्य दिवस पर कम्प्यूटर सैंटर, शिमला से प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रवेशार्थियों को मैट्रिक तथा दस जमा दो के मूल प्रमाणपत्रों के साथ निर्धारित आवेदन प्रपत्र भर कर देना होगा जो कि 50 रुपये के प्रोस्पैक्ट्स के साथ किसी भी कार्य दिवस में कम्प्यूटर सैंटर से प्राप्त किया जा सकता है। प्रवेश ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर होगा। चयनित विद्यार्थियों के प्रथम बैच को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 तथा दूसरे बैच को दोपहर बाद 2 बजे से सायं 5 बजे तक दो अलग-अलग सत्रों में थ्योरी और प्रैक्टिकल का अनुभवी तथा सुयोग्य प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हिमाचल अकादमी द्वारा संचालित कम्प्यूटर केन्द्र भारत सरकार के मानव विकास संसाधन मंत्रालय (एन.सी.पी.यू.एल.) तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय से मान्यता प्राप्त हैं। अधिक जानकारी के लिए नोडल आॅफिसर एवं केन्द्र प्रभारी से 94184-70345 तथा सुपरवाईजर/अनुदेशक से दूरभाष नम्बर 94186-47699 तथा सेंटर कार्यालय में 0177-2623149 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day in History

1789 George Washington becomes the first President of the United States, elected unanimously by the Electoral College. 1902 Australia rolls out...

Today, 4 February, 2026 : World Cancer Day

World Cancer Day, observed every year on February 4, is a global initiative led by the Union for...

Nationwide Free Health Check-ups Amid Holi Celebrations

On the fourth day of Janaushadhi Saptah 2026, free health check-up camps were successfully organized across various states...

सीएम आवास पर रंगों की रौनक

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने सरकारी आवास ओक ओवर में समाज के सभी वर्गों के साथ होली का...