शिमला की जनता को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा

Date:

Share post:

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज शिमला के छोटा शिमला स्ट्रॉबेरी हिल क्षेत्र से हाई कोर्ट तक चलने वाली टैक्सी सर्विस का शुभारम्भ किया।  भारद्वाज ने बताया की स्मार्ट सिटी मिशन के तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम शहर में राइड विद प्राइड टैक्सियां प्रतिबंधित और वर्जित सड़कों पर चलाएगा। उन्होंने कहा की कुछ दिन पहले ऐसी 18 इन्नोवा गाड़ियां HRTC को दी गयी हैं जिसे शहर के विभिन्न हिस्सों से चलाया जायेगा जिस से जनता को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित  सड़कों पर बिना परमिट के कोई भी व्यक्ति निजी वाहन नहीं दौड़ा सकता। इससे आम लोगों को शिमला के विभिन्न उप नगरों से शिमला शहर पहुंचने में परेशानी होती है। ऐसे लोग इनोवा टैक्सियों के माध्यम से सीधे रिज व मॉल रोड पर पहुंच सकेंगे।

भारद्वाज ने आज स्ट्रॉबेरी हिल्स छोटा शिमला होते हुए हाई कोर्ट तक कि टैक्सी सर्विस का शुभारम्भ किया।  इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।  भारद्वाज ने कहा कि शिमला व् धर्मशाला शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बहुत काम हुए है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में सड़कों का चौड़ीकरण, पैदल रास्तों का निर्माण, लिफ्ट व् एस्कलेटर प्रोजेक्ट्स शहर की जनता के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे । भारद्वाज ने कहा कि शिमला कि सड़कों के चौड़ी होने कि कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी लेकिन आज यह संभव हुआ है । भारद्वाज ने कहा कि जहाँ संभव है वहां पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि शहर में यातायात कि बेहतर सुविधा हो इसके लिए धन उपलब्ध कराया गया है।  उन्होंने कहा कि शहर में जगह जगह स्मार्ट बस स्टॉप का निर्माण भी कराया जा रहा है जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे।

अधिक जानकारी देते हुए भारद्वाज ने कहा कि स्मार्ट सिटी शिमला द्वारा HRTC को 18 इनोवा टैक्सियों के अलावा 12 टेम्पो ट्रैवलर और 20 इलेक्ट्रिक बसें भी दी गई हैं, जो आगामी सितम्बर माह में जनता को समर्पित कर दी जाएंगी। स्मार्ट सिटी शिमला के अंतर्गत टेम्पो ट्रैवलर, इलेक्ट्रिक बसें, ढली बस स्टैंड, चार्जिंग स्टेशन तारादेवी और डिजिटल पेमेंट सिस्टम के लिए कुल 46 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस कार्यक्रम के दौरान शिमला मंडल के अध्यक्ष राजेश शारदा, पूर्व पार्षद विदुषी शर्मा, विभागों के अधिकारी गण, स्ट्रॉबेरी हिल्स रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दीपक धनी, शिमला किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजीव शर्मा पिंकू, अजय शर्मा, नगर निगम शिमला के पूर्व पार्षदगण मौजूद रहे।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

HP SHIVA Monorail: Bypassing Steep Terrains to Boost Farmer Income

In a major technological leap for mountain agriculture, Horticulture Minister Jagat Singh Negi inaugurated Himachal Pradesh’s very...

Himachal Combats Malnutrition with Traditional Diets & Tech Surveillance

In a decisive move toward a healthier future, the Himachal Pradesh Government, under the leadership of Chief Minister...

Governor Visits Mandi NCC Battalion, Unveils Sarvadharma Sthal

Governor Kavinder Gupta, accompanied by First Lady Bindu Gupta, paid an official visit to the 2 Himachal Pradesh...

HP Police Strips Drug Peddler of Illegal House and Cash

In a major crackdown under Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu's flagship 'Anti-Chitta Campaign', the Himachal Pradesh Police...