April 10, 2026

थॉमस स्कूल में  तिरंगा फहराकर मनाया गया देश की आज़ादी का 75वां अमृतमहोत्सव

Date:

Share post:


शिमला के सेंट थॉमस स्कूल में आज देश की आज़ादी का 75वां अमृतमहोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विधुप्रिया चर्कवर्ती ने तिरंगा फहराया।  आज़ादी 75वीं वर्षगाँठ मनाने  के लिए कक्षा नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक के छात्र छात्रों ने भाग लिया।

स्कूल की प्रधानाचार्य विधुप्रिया चर्कवर्ती ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत हुई हर्ष की बात है कि हमारा देश आज़ादी के 75  साल मना  रहा है। हमारे अंदर देशभक्ति के साथ साथ  देश के प्रति निष्ठा और समर्पण का  भाव भी  होना चाहिए। उन्होंने देश की प्रगति और सद्भावना के लिए सभी के सहयोग का आवाहन भी किया।  इस अवसर  पर विद्यालय में कक्षा आठवीं से बाहरवीं के छात्रों ने हर घर तिरंगा विषय पर चित्रकला स्पर्धा में भी भाग लिया।

इससे पहले 10 अगस्त 2022 को विद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप मे हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग के प्रधानमंत्री पोषण योजना के नोडल अफसर नरेश शर्मा ने शिरकत की थी।

मुख्य अतिथि व  साथ में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमति विधुप्रिया चर्कवर्ती ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम और साथ ही भारत की आजादी की यात्रा से सम्बंधित प्रदर्शनी का शुभआरंभ भी किया था।

थॉमस स्कूल में  मनाया गया लाइब्रेरियन डे

आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव के साथ साथ आज दिनांक 12-08 -2022 को स्कूल में लाइब्रेरी डे मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विधुप्रिया चर्कवर्ती मुख्य अतिथि रही।

लाइब्रेरियन दिवस पर  छात्रों द्वारा एक नाटक का आयोजन किया गया जिसमे छात्रों के जीवन में लाइब्रेरी और पुस्तकों की क्या  अहमियत है उसे समझने का प्रयास किया गया।  वहीं छात्रों ने प्रस्तुतीकरण के ज़रिए लाइब्रेरी के नियमों की जानकारी भी दी।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1865 End of the American Civil War: General Robert E. Lee surrendered to Ulysses S. Grant at Appomattox Court...

Heat-Sensitive Nanomaterials for Electronics

Researchers have achieved a major breakthrough in guiding small organic molecules to form advanced, functional nanomaterials, opening pathways...

Holistic Learning through Indian Knowledge Systems

The Department of Higher Education organized an interactive session on Indian Knowledge Systems (IKS) as part of Mission...

Ayush Ministry Highlights Eco-Friendly Healthcare

The Ministry of Ayush will celebrate World Homoeopathy Day 2026 on April 10 at Vigyan Bhawan, Delhi, with...