February 23, 2026

शत प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूकता अभियान का आयोजन

Date:

Share post:

भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के तहत निर्वाचक प्रक्रिया में लोगों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से 62-कसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा, राजकीय उच्च पाठशाला डाबारी मे अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के नोडल अधिकारी दिलीप वर्मा व हेमंत वर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है।  शत-प्रतिशत मतदान ही सुदृढ़ लोकतंत्र का स्तंभ है इस अवसर पर विद्यार्थियों से भी प्रतिज्ञा करवाई गई कि वे सभी बर्जुर्गों ,युवाओं और महिलाओं को चुनाव में बढ़-चढ़ भाग लेने के लिये प्रेरित करेगें। निर्वाचक प्रक्रिया में लोगों की सहभागिता बढ़ाने व अधिक से अधिक मतदान के उद्देश्य से   दिलीप वर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वोट की शक्ति लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए मतदान सबसे प्रभावी माध्यम है। इस मौके पर  उन्होंने  आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को विधानसभा निर्वाचन 2022 में अपने कार्यक्षेत्र के सभी मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित करने का आहवान किया।

उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ से चुनाव के दिन नवजात शिशुओं को मतदान केंद्र पर देखभाल करने बारे आग्रह किया ताकि नवजात शिशु की माताये भी मताधिकार का प्रयोग कर सके ।इस अवसर पर वृत पर्यवेक्षिका  सुनीता शांडिल व 23 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने कहा कि वे पहली नवम्बर को अपने -अपने क्षेत्र में शिशुओं की माताओ व अन्य लोगो को मतदान के लिये जागरूक  व प्रेरित करेगी ।उपरोक्त के अतिरिक्त मतदाताओ को जागरूक करने के उद्देश्य से आज  आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका सुनीता शांडिल ने नोडल अधिकारी की उपस्थिति में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व अधिकारियो को ब्लू नेल पेंट लगाकर गो ब्लू नेल अभियान के माध्यम द्वारा जागरूक करने की शुरुआत की और इस बारे समस्त आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को उनके कार्यक्षेत्र के समस्त महिला मतदाताओं को गो ब्लू नेल अभियान के माध्यम द्वारा जागरूक करने बारे आग्रह किया। इस अवसर पर  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा के प्रधानाचार्य राहुल शर्मा, राजकीय उच्च पाठशाला डाबरी के कार्यवाहक मुख्याध्यापक तेज राम, विद्यालय के नोडल अधिकारी, प्राध्यापक, अध्यापक,  पाठशाला  प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सदस्य, स्थानीय महिलाएं, अन्य कर्मचारी व छात्र  उपस्थित थे ।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

AIIMS Bhubaneswar Launches Liver Transplant, Robotic Surgery

In a landmark development for healthcare in Odisha and Eastern India, Union Health Minister J P Nadda virtually...

Shegaon Hosts Mega Health and Wellness Fair

The holy town of Shegaon in Buldhana district is set to host the National Arogya Fair 2026 from...

IGSTC 2026 Showcases Mobile Health Breakthroughs

The IGSTC Strategic Conclave 2026 on “Mobile Health & Telemedicine” was held at Vigyan Bhawan, bringing together policymakers,...

विकास कार्यों के साथ नशा मुक्त समाज का संदेश

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज घणाहट्टी में एक दिवसीय प्रवास के दौरान 24 करोड़...