सीबीसी शिमला की दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी

Date:

Share post:

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत शिमला स्थित केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं विषय पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी आज से आम जनता के लिए शुरू हो गई है। रिज मैदान पर स्थित पदमदेव काम्प्लेक्स में सजी इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ रिबन काट कर नगर निगम शिमला के आयुक्त श्री आशीष कोहली ने किया। इस दौरान उन्होंने कहाँ कि आम जनता को सरकार की योजनाओं से अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। सीबीसी शिमला के क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में भारत सरकार की जनकल्काणकारी योजनाओं से जुड़े चित्र और जानकारी प्रस्तुत की जा रही हैं। इस दौरान लोग इन योजनाओं के बारे में जानकारी ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में भारत सरकार की योजनाओं से युक्त मैगज़ीन नई इंडिया समाचार भी मुफ्त में वितरित की जा रही है। प्रदर्शनी में राजकीय आईटीआई शिमला के छात्र छात्रों ने पोस्टर मेकिंग और कविता लेखन में प्रतिभाग किया। इस दौरान ओपन क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सीबीसी शिमला के कलाकारों इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया व उनका मनोरंजन भी किया।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

त्रावणकोर रियासत और तत्कालीन सिक्के

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर, मोहाली त्रावणकोर (तिरुविलामकूर) जिसमें केरल व तमिलनाडु के कुछ क्षेत्र आते थे, में...

HPNLU Promotes Disability Inclusion and Student Wellness at Dhami School

The Centre for Human Rights and Disability Studies (CHRDS) at Himachal Pradesh National Law University (HPNLU), Shimla, conducted...

बजट नियोजन और वित्तीय प्रबंधन पर जयराम ठाकुर ने उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी एक बयान में प्रदेश सरकार की आर्थिक...

Governor and CM Urge Youth to Drive Himalayan Research and Innovation

Governor Kavinder Gupta called upon the Central University of Himachal Pradesh to emerge as a premier hub for...