मुबारक नया साल

0
457

भीम सिंह, गांव देहरा हटवाड़, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश।

नये साल में नाचें झूमें
मिलकर गायें मल्हार
आओ नया साल
खुशी खुशी मनाये
हो जाओ सब तैयार
मुबारक नया साल
सबको मुबारक नया साल।

नये साल में सब नर-नारी
बातें करें प्यारी -प्यारी
हर घर आंगन में महके
खुशियों की फुलवाड़ी
हर एक गम से दूर रहे
बच्चा, बूढ़ा, जवान
मुबारक नया साल
सबको मुबारक नया साल।

लड़ाई -झगडे का नाम न हो
दुखी किसी की सुबह शाम न हो
अमन चैन की बंसी बजे
हँसती-हँसाती महफलें सजे
हर तरफ इस दुनियां में
हो जाये राम राज
मुबारक नया साल
सबको मुबारक नया साल ।

Daily News Bulletin

Previous articleGovernor And Chief Minister Felicitates People On The Occasion Of New Year
Next articleR.D.Dhiman Sworn-In as Chief Information Commissioner

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here