April 7, 2026

रेडक्रॉस सोसायटी शिमला को दान की गई एम्बुलेंस

Date:

Share post:

अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर में बालाराम वर्मा ग्राम पंचायत बग्गी के निवासी द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी शिमला को दान की गई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने बालाराम वर्मा और उनके परिवार के सदस्यों की सामाजिक सरोकार के मुद्दों से जुड़ने की सराहना की और रेडक्रॉस जैसे पुनीत कार्य में योगदान देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। शिवम प्रताप सिंह ने स्थानीय लोगों से रेडक्रॉस की गतिविधियों में अहम भूमिका निभाने पर बल दिया, जिससे निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों का उत्थान हो एवं मानवता की सेवा संभव हो सके। इस अवसर पर उप प्रधान ग्राम पंचायत बग्गी देशराज एवं सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी शिमला बलबीर सिंह जिल्टा उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal Expands Chemical-Free Farming Mission

CM Sukhu on Tuesday said that the state government has set a goal to connect one lakh farmers...

शिमला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

शिमला के क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने जानकारी दी है कि जिला रोजगार कार्यालय शिमला के माध्यम...

केंद्रीय विद्यालय कोटखाई: एडमिशन और शिक्षा की नई शुरुआत

केंद्रीय विद्यालय कोटखाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 8 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित...

शिमला के मंदिरों में भंडारे के मानक तय

शिमला जिले के मंदिरों में आयोजित होने वाले भंडारों के लिए अब न्यूनतम मानक निर्धारित किए जाएंगे। उपायुक्त...