नागेश कुमार गुलेरिया की जाइका परियोजना

Date:

Share post:

अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं मुख्य परियोजना निदेशक जायका वानिकी परियोजना नागेश कुमार गुलेरिया एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के जनरल मैनेजर विमल कुमार नेगी के मध्य जाइका परियोजना के अंतर्गत स्वयम् सहायता समूह को बैंक ऑफ़ बडोदा से जुड़ने के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य परियोजना में ग्राम वन विकास समितियों व स्वयम् सहायता समूह को वित्तीय साक्षरता, व्यक्तिगत वित्तीय प्रबन्धन सहित वित्तीय कौशल इत्यादि के बारे में जानकारी साझा करना रहा। इस अवसर पर परियोजना निदेशक ने बैंक आफ़ बडौदा के के जनरल मैनेजर को परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की । यह परियोजना प्रदेश के 7 जिलो के चयनित वार्डों में कार्यान्वित की जा रही है।

जोकि इन स्थानों पर ग्रीन कवर और स्वयम सहायता समूहों की आजीविका सुधार हेतु कार्य कर रही है। गुलेरिया ने मुख्य रूप से स्वयम् सहायता समूहों को वित्तीय साक्षर बनाने पर जोर दिया और कहा कि स्वयम् सहायता समूह के लिए वित्तीय साक्षरता उनकी आजीविका वृद्धि गतिविधियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी । उन्होने स्वयं सहायता समूहों को परियोजना के माध्यम से मिलने वाली वित्तीय सहायता के बारे में भी जानकारी साँझा की। इस अवसर पर बैंक आफ़ बदोदा के जनरल मैनेजर श्री नेगी ने परियोजना के द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की और बैंक आफ़ बडौदा द्वारा देशभर में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय प्रबन्धन को मजबूत करने के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया । उन्होंने इसी तर्ज पर हिमाचल जाइका वानिकी परियोजना के अंतर्गत स्वयम् सहायता समूहों के वितीय प्रबन्धन को मजबूत करने की पेशकश की । इस अवसर पर जाइका वानिकी परियोजना के प्रोग्राम मैनेजर मार्केटिंग विनोद शर्मा, विमल कुमार नेगी महाप्रबंधक एवं जोनल हेड चंडीगढ़ जोन एसपी तोमर रीजनल हेड शिमला रीजन, संदीप पवार मैनेजर एग्रीकल्चर चंडीगढ़ जोन एमएस और अक्षू चंदेल एग्रीकल्चर इंचार्ज शिमला रीजन उपस्थित रहे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

नशे पर ‘जीरो टॉलरेंस’, पंचायतों में जागरूकता अभियान

जिला शिमला में नशे, खासकर चिट्टा (हेरोइन) के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर...

सफाई कर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: ADC

हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन, प्रतिषेध एवं पुनर्वास अधिनियम, 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर...

एससी/एसटी अधिकारों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त

उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में गुरुवार को बचत भवन में जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति...

शिमला के युवाओं के लिए नौकरी का मौका, दो कैंपस इंटरव्यू

जिला शिमला के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला...