‘दास्तान – कहानियों की दुनिया’ पुस्तक का अनावरण: SJVN की कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत कहानी लेखन प्रतियोगिताएं

Date:

Share post:

SJVN द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन की कड़ी में स्कूली विद्यार्थियों के मध्य हिंदी के प्रचार-प्रसार और हिंदी साहित्य के वर्चस्व को बरक़रार रखने की दृष्टि से पहली बार एक नवोन्मेष योजना की शुरुआत की गई है। आज गीता कपूर, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने इस पहल के तहत दास्तान- कहानियों की दुनिया’ नामक पुस्तक का विमोचन किया।

SJVN की कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत कहानी लेखन प्रतियोगिताएं
SJVN की कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत कहानी लेखन प्रतियोगिताएं

गीता कपूर ने अवगत करवाया कि इस नवोन्मेष योजना के तहत जिला शिमला के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा तीसरी से कक्षा बारहवीं तक के छात्र – छात्राओं के मध्य कहानी लेखन प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। इस प्रतियोगिताओं में ज़िला शिमला के स्कूलों के छात्र-छात्रों ने भाग लिया और विद्यार्थियों की 67 मौलिक कहानियां शॉर्टलिस्ट की गई। प्रतिष्ठित ज्यूरी पैनालिस्ट श्रीनिवास जोशी, आत्मा रंजन और संगीता सारस्वत द्वारा शॉर्टलिस्ट की गई कहानियों में से पंद्रह कहानियों को लघु कथाओं के संकलन हेतु चयनित किया गया। इन कहानियों को ‘दास्तान- कहानियों की दुनिया’ नामक पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया गया है।

कहानी लेखन प्रतियोगिताएं एसजेवीएन सीएसआर फाउंडेशन के तत्वाधान में कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से आयोजित की गई। चयनित छात्र छात्राओं की प्रशंसा करते हुए श्रीमती गीता कपूर ने कहा कि हमारे युवा शिक्षार्थियों के बीच ऐसी प्रतिभा और समर्पण देखना वास्तव में प्रेरणादायक है। इन छात्रों द्वारा रचित कहानियाँ न केवल उनकी कल्पनाशीलता को प्रदर्शित करती हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता, कथ्य और शिल्प को भी प्रदर्शित करती हैं। ये कौशल न केवल शैक्षणिक सफलता के लिए बल्कि व्यक्तित्व विकास और भविष्य के प्रयासों के लिए भी आवश्यक हैं।

इसके साथ, आज एसजेवीएन द्वारा शिमला में राजभाषा नीति संबंधी सांविधिक प्रावधानों और अपेक्षाओं के मद्देनजर तथा हिन्दी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देते हुए इसे जन उपयोगी बनाने की दृष्टि से एक दिवसीय अखिल भारतीय राजभाषा संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्ष्ता श्री चंद्र शेखर यादव, कार्यकारी निदेशक, मानव संसाधन ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि हिन्‍दी संबंधी कार्यक्रमों में कर्मचारी बड़े मनोयोग से भाग लेते है और रोजमर्रा के कार्यालयी कामकाज में हम राजभाषा को प्राथमिकता दे रहे हैं। 

संगोष्ठी के दौरान विद्युत मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्‍यगण डॉ. पूरन चंद टंडन, डॉ यतीन्द्र कुमार कटारिया, डॉ. विकास दवे, गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के उप निदेशक (कार्यान्वयन-नराकास) के. पी. शर्मा, देश के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार श्री राहुल देव एवं प्रोफ़ेसर अजय श्रीवास्तव ने राजभाषा हिन्दी के अनुप्रयोग एवं इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला और विस्तार में चर्चा की। इस अवसर पर नराकास के विभिन्न कार्यालयों के अध्यक्ष, प्रतिनिधि राजभाषा अधिकारी एवं एसजेवीएन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

List of Story Competition Winners – 2023-2024
Sr NoNameStory TitleSchool 
1सुजल शर्माएक नन्हीं सोचकक्षा – बारहवीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धरेच 
2ख्याति वर्माजैसी करनी वेसी भरनीकक्षा – नवीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडोढ़घाट, शिमला 
3तरुण ठाकुरकिस्मतकक्षा – ग्याहरवीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़गी, सुन्नी 
4कृतिका वर्माआशाकक्षा – बारहवीं, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सुन्नी 
5शालिनीलालच का फलकक्षा – नवीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रझाणा 
6दिव्याअनाथ बेटियाँकक्षा – सातवीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पुजारली 
7अंकिता शर्मावृक्ष हैं जीवनकक्षा – बारहवीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धरेच 
8उषा कुमारीश्रृंगारकक्षा – नवीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पुजारली 
9दिया वर्मादूर के ढोल सुहावनेकक्षा – दसवीं, राजकीय उच्च विद्यालय सन्होग, शिमला 
10प्रीती कुमारीकामयाबी और मेहनतकक्षा – छठी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रझाणा 
11महक शर्मावृक्षों का महत्वकक्षा – बारहवीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धरेच 
12राजवीरपरिवार और मांकक्षा – छठी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, शामलाघाट 
13नवजोत कौरकिसान की बेटीकक्षा – दसवीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रझाणा 
14आरुषीकर्मों की सजाकक्षा – छठी, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी 
15पल्लवी वर्मामेहनत का फलकक्षा – आठवीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडोढ़घाट, शिमला

SJVN की कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत कहानी लेखन प्रतियोगिताएं

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM Sukhu Encourages Tissa Students to Chase Dreams Without Fear

Moments of candid advice and lively curiosity filled the room as Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu sat...

Digital Shift for HP e-Gazette Name Change Applications Next Month

Applying for name changes or corrections in Himachal Pradesh’s e-Gazette will soon be entirely digital. According to a...

Himachali Hospitality Meets Governance as CM Sukhu Visits Dehgran

Breaking away from standard VIP visits, CM Sukhu brought the ‘Sarkar Gaon Ke Dwar’ initiative to the remote...

Tiny Feet and Big Spirit at the AHSB Junior Sports Meet 2026

Energy and team spirit filled the air at Auckland House School for Boys, Shimla, as the Junior Section...