मतदाता जागरूकता अभियान: शिमला में स्वीप कार्यक्रम

Date:

Share post:

विधानसभा 63-शिमला शहरी में “सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता” (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार, शिमला में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों, प्रवक्ता एवं अध्यापकों ने भाग लिया। इस अवसर पर निर्वाचन साक्षरता क्लब व नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया 85 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग जनों के लिए घर पर ही मतदान करने की व्यवस्था की गई है।

63-शिमला शहरी निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी डॉ० सुरेश कुमार ने निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्यों व विद्यार्थियों को कार्यक्रम की आवश्यकता और महत्व के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र युवा मतदाता को सूची में सम्मिलित करने के साथ-साथ लोकतंत्र की मजबूती के लिए जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करना ही कार्यक्रम का ध्येय है। इस दौरान विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को अपने परिवार व पड़ोसियों को हिमाचल में 01 जून 2024 को होने वाले चुनाव में मतदान सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, राजेश कंवर व संजीव शर्मा डी.पी. प्रवक्ता हिन्दी कुसुम लता, निर्वाचन साक्षरता क्लब के प्रभारी अनुरूप सिंह, प्रवक्ता राजनीति शास्त्र व अध्यापक वर्ग व टीम के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मतदाता जागरूकता अभियान: शिमला में स्वीप कार्यक्रम

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लवी मेले के मंच पर रंग जमाएंगे हिमाचल के नए और उभरते कलाकार

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 2026 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 5 से 7 नवंबर तक पीजी कॉलेज रामपुर के...

Major Infrastructure Expansion in Churah with ₹60 Crore New Projects

CM Sukhu rolled out a major infrastructure boost for the Churah assembly constituency in Chamba district, dedicating and...

Empowering Divyangjan Through Sports and Local Innovation

Former J&K Deputy Chief Minister and senior leader Kavinder Gupta emphasized that persons with disabilities deserve dignity, equal...

State Mandates Aadhaar Account Linking for Social Security Pensions

Beneficiaries under the National Social Security Pension Scheme are currently receiving their payments via online transfers to their...