चंद्रधर शर्मा गुलेरी की राज्य स्तरीय जयंती का आयोजन

Date:

Share post:

शिमला: भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा हिमाचल के प्रसिद्ध  साहित्यकार चंद्रधर शर्मा गुलेरी की राज्य स्तरीय जयंती का आयोजन इस वर्ष 6-7 जुलाई 2024 को केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली, जिला सोलन में किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रातः 11ः00 बजे उद्घाटन, नाटक मंचन, कवि सम्मेलन तथा दूसरे दिन प्रातः 11ः00 बजे शोध पत्र प्रस्तुति एवं परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि मनमोहन शर्मा (भा.प्र.से.) उपायुक्त, सोलन होंगे। कार्यक्रम के प्रथम दिन शिमला की नाट्य संस्था ‘दि बिगनर्ज़’ द्वारा गुलेरी जी की कहानी ‘‘सुखमय जीवन’’ पर आधारित नाटक का मंचन किया जाएगा जिसका निर्देशन कपिल देव शर्मा द्वारा किया गया है। उसके उपरांत प्रदेश भर से आमंत्रित लगभग 50 कवि कविता पाठ करेंगें।

आयोजन के दूसरे दिन प्रातः 11ः00 बजे जिला मण्डी के प्रसिद्ध साहित्यकार डाॅ. विजय विशाल ‘निबंधकार के रूप में गुलेरी’ पर शोध पत्र पढ़ेंगे। इस पत्र पर प्रदेश के भिन्न-भिन्न जिलों से आए लेखकों द्वारा परिचर्चा की जाएगी।

विभाग के निदेशक डॉ. पंकज ललित बताया कि पं. चन्द्रधर शर्मा गुलेरी ने साहित्य की कोई भी विधा ऐसी नहीं छोड़ी जिस पर उनकी पकड़ न रही हो परन्तु उनके निबन्ध तथा कहानियाँ हिन्दी साहित्य में अपनी अमिट छाप छोड़ गए हैं। इस दो दिवसीय आयोजन में हिमाचल प्रदेश के लगभग 60 कवि/विद्वान लेखकों को प्रतिभागिता के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day in History

1944 D-Day — Allied forces initiated Operation Overlord, storming the beaches of Normandy in German-occupied France during World War...

HPAS Officers Transferred in Major Reshuffle

HPAS OFFICERS TRANSFER  The Himachal Pradesh government has ordered the transfer and posting of several Himachal Pradesh Administrative Service...

Himachal Govt Orders Major IAS Reshuffle

IAS TRANSFER The Himachal Pradesh government has ordered a wide-ranging transfer and posting of IAS officers with immediate effect,...

हिमुडा विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

आवास, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) को...