केवल सिंह पठानिया बने उप-मुख्य सचेतक

Date:

Share post:

ज़िला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां उप-मुख्य सचेतक का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री ठाकुुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कृषि और पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार, आयुष युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा, नाहन से विधायक अजय सोलंकी और प्रदेश भर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

केवल सिंह पठानिया का राजनीतिक जीवन
केवल सिंह पठानिया ने वर्ष 1987 से एनएसयूआई और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में विभिन्न पदों पर दायित्व निभाया। उन्होंने वर्ष 2008 में दांडी यात्रा की। उन्हें भारत सरकार के युवा सेवाएं और खेल मंत्रालय द्वारा वर्ष 2009 में सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। केवल सिंह पठानिया ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र और कानून की पढ़ाई की है। वह छात्र जीवन से ही एनएसयूआई के साथ जुड़े रहे। वर्ष 1987 से 1991 तक केवल सिंह पठानिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के कैंपस प्रेसिडेंट रहे। इसके अलावा वह तत्कालीन वीरभद्र सरकार में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर हिमुडा के भी सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार में कई अहम पदों पर दायित्व निभाया।

पठानिया ने वर्ष 2012 से 2017 तक हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम में भी सदस्य के तौर पर सेवाएं दीं। वर्ष 2012 में हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा उन्होंने एनएसयूआई और कांग्रेस पार्टी के लिए पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गोवा में भी काम किया। केवल सिंह पठानिया की खेल गतिविधियों में भी विशेष रुचि रही है। वह प्रदेश की हॉकी टीम के कप्तान भी रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर पांच बार राज्य का प्रतिनिधित्व किया है।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Calls for Preservation of Kangra Miniature Art

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आज भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (IIAS), राष्ट्रपति निवास, शिमला में आयोजित पांच दिवसीय कला...

टीबी मुक्त भारत अभियान में हिमाचल की बड़ी छलांग

स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तपेदिक...

CM Pushes HPU Towards Green Hydrogen Research

CM Sukhu today inaugurated and laid the foundation stones of several development projects at Himachal Pradesh University (HPU),...

रोहित ठाकुर का बगैण दौरा, शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज ठियोग उपमंडल के बगैण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक...