February 5, 2026

साइकोलॉजी क्विज कंपीटिशन में आरकेएमवी शिमला की टीम ने जीता प्रथम स्थान

Date:

Share post:

शिमला के प्रतिष्ठित कॉलेज सेंट बीड्स में सोमवार को साइकोलॉजी विषय पर इंटरकॉलेज क्विज कंपीटिशन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आरकेएमवी शिमला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली और सेंट बीड्स कॉलेज संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। क्विज में तीन कॉलेजों सहित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) की टीम ने भी भाग लिया।

प्रतियोगिता के तीन राउंड: साइकी शोडाउन, चित्र आधारित और रैपिड फायर

क्विज कंपीटिशन को तीन राउंड में विभाजित किया गया था।

  1. पहला राउंड – साइकी शोडाउन से जुड़े सवाल।
  2. दूसरा राउंड – चित्र आधारित क्विज।
  3. तीसरा राउंड – रैपिड फायर।

आरकेएमवी शिमला की टीम में तान्या वर्मा और साक्षी शर्मा ने अपने कॉलेज के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली की टीम में अमिल शर्मा और आकृति तथा सेंट बीड्स की टीम में ऐष्णा मित्तल और अनुष्का कैंथला ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।

संजौली कॉलेज की टीम की विशेष उपलब्धि

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली की छात्राओं अमिल शर्मा और आकृति ने, जो अभी बीए सेकेंड ईयर की छात्राएं हैं, फाइनल ईयर के प्रतिभागियों के बीच दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह संजौली कॉलेज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, खासकर जब से साइकोलॉजी विषय 2023 से 13 साल बाद फिर से शुरू किया गया है।

सेंट बीड्स और अन्य कॉलेजों को बधाई

सेंट बीड्स कॉलेज प्रबंधन ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी संस्थानों और छात्र-छात्राओं को बधाई दी। साइकोलॉजी विभाग के प्राध्यापक अक्षय आजाद ने बताया कि संजौली कॉलेज में साइकोलॉजी विषय पिछले साल से फिर से इंट्रोड्यूस किया गया है, और इस वर्ष सिर्फ सेकेंड ईयर के छात्र हैं, जिनमें अमिल और आकृति ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1789 George Washington became the first President of the United States, chosen by the Electoral College. 1945 The Yalta Conference, attended...

World Cancer Day : Awareness & Education at AIIA

The All India Institute of Ayurveda (AIIA), New Delhi, observed World Cancer Day 2026 with a range of...

पंचायत चुनाव में विलंब से विकास बाधित : ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में पंचायत...

CM Sukhu Dedicates Infrastructure Projects in Una

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu on Wednesday inaugurated and dedicated key development projects worth Rs. 16.26 crore...