सर्दियों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित — जुब्बल में उपमंडलाधिकारी

Date:

Share post:

सर्दियों की तैयारियों के मद्देनज़र आज खंड विकास अधिकारी कार्यालय, जुब्बल में उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) जुब्बल गुरमीत नेगी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोक निर्माण, बिजली, जलशक्ति, पुलिस, स्वास्थ्य, कृषि और बागवानी, अग्निशमन, वन विभाग सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इसके अलावा, व्यापार मंडल जुब्बल और नगर पंचायत जुब्बल के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए।

एसडीएम गुरमीत नेगी ने आगामी सर्दियों और बर्फबारी के दौरान संभावित समस्याओं से निपटने के लिए सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो। प्रशासन का दायित्व है कि नागरिकों को सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी विभाग समय रहते अपनी तैयारियां पूरी कर लें ताकि आपदा की स्थिति में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर बीडीओ जुब्बल करण सिंह, नायब तहसीलदार कंवर युद्ध अभय सिंह, और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

HPUILS Sparks Debate on De-Addiction & Mental Health

Himachal Pradesh University Institute of Legal Studies (HPUILS) organised a timely symposium on “De-Addiction and Substance Abuse with...

इंसानियत, कविता – डॉ. कमल के प्यासा

डॉ. कमल के प्यासा - मण्डी कभी धूप कभी छाँव ,, कभी ढले शाम कभी उजियारा चलता रहे काम कभी रहे आराम, जीवन का है...

ULB Polls Reflect Growing Trust in Congress Govt

Deputy Chief Whip Kewal Singh Pathania on Monday said the Congress Party’s impressive performance in the Urban Local...

ग्रामीण महिलाओं के लिए नई सशक्तिकरण योजना

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार अपनी बजट घोषणा के...