सनरॉक प्ले स्कूल गुम्मा कोटखाई में ‘ग्रेजुएशन सेरेमनी’ का आयोजन

Date:

Share post:

सनरॉक प्ले स्कूल, गुम्मा कोटखाई में ‘ग्रेजुएशन सेरेमनी’ हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। इस आयोजन में बच्चों और स्टाफ के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या शैलजा अमरेईक ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की सेरेमनी का उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें शिक्षा के अगले पड़ाव के लिए प्रेरित करना है।

समारोह में बच्चों ने गायत्री मंत्र का उच्चारण किया और ग्रेजुएशन सॉन्ग प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों को कॉन्वोकेशन ड्रेस पहनाकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या शैलजा अमरेईक ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

प्रधानाचार्या ने यह भी जानकारी दी कि सनरॉक प्ले स्कूल क्षेत्र के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा और समग्र विकास प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्री-नर्सरी, नर्सरी और के.जी. कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। साथ ही, स्कूल में क्रेच और परिवहन सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal to Raise VB-G-RAM-G Issue with Centre

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार ग्रामीण हिमाचल के समग्र विकास के लिए...

एचपीएमसी ने शुरू की ग्रीन बॉटल रिटर्न योजना

पर्यावरण संरक्षण और सतत कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने की दिशा में हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं...

Gram Sabhas Get New Role in PMAY-G List Finalization

The Directorate of Rural Development, Himachal Pradesh has rolled out the post-deletion module in the Awaas+ system to...

उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के 10 जुलाई, 2026 को प्रस्तावित शिमला दौरे के मद्देनज़र जिला प्रशासन शिमला...