30 जनवरी को रिज मैदान में होगा शहीदी दिवस समारोह

Date:

Share post:

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां 30 जनवरी, 2024 को आयोजित किये जाने वाले शहीदी दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि शहीदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन 30 जनवरी को ऐतिहासिक रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रातः 10:30 बजे से किया जाएगा। इस दौरान विशिष्ट एवं गणमान्य व्यक्ति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि 11 बजे शहीदों की स्मृति में 02 मिनट का मौन भी रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकार रामधुन और भजनों की प्रस्तुति देंगे।

उन्होंने कहा कि शहीदी दिवस एक गरिमापूर्ण दिवस है और उसकी पवित्रता को बनाये रखने के उचित कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस संदर्भ में सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए विभिन्न विभागों की सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में उपमंडलाधिकारी शिमला (शहरी) भानु गुप्ता, सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा, उपनिदेशक शिक्षा विभाग लेख राज भारद्वाज सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

30 जनवरी को रिज मैदान में होगा शहीदी दिवस समारोह

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

पेपर लीक पर जयराम का सुक्खू सरकार पर हमला

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नीट परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार की कार्रवाई...

Debt-Free Himachal Possible, BJP Failed’: CM Sukhu

CM Sukhu on Tuesday accused the previous BJP government of pushing Himachal Pradesh into a financial crisis while...

ठियोग में बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, नई योजना तैयार

शिमला के उपायुक्त एवं जिला दण्डाधिकारी अनुपम कश्यप ने ठियोग नगर में बढ़ते यातायात दबाव, पार्किंग की कमी...

Himachal Moves Closer to TB-Free Goal: Governor

Governor Kavinder Gupta on Wednesday reviewed the implementation of the National Tuberculosis Elimination Programme (NTEP) under ‘TB Mukt...