हिमाचल सरकार ने एचआरटीसी कर्मचारियों के लिए ₹10 करोड़ ओवर टाइम भत्ता किया जारी

Date:

Share post:



हिमाचल पथ परिवहन निगम के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट की और प्रदेश सरकार द्वारा निगम कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। प्रतिनिधिमंडलों ने निगम के कर्मचारियों को ओवर टाइम अलाउंस के 10 करोड़ रूपये जारी करने के लिए उप-मुख्यमंत्री का अभार व्यक्त किया।


उप-मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार निगम कर्मचारियों की समस्याओं को भली-भांति समझती है और उनके कल्याण के प्रति संकल्पबद्ध है। सरकार उनकी सभी जायज़ मांगों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी कर्मचारियों के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।


श्री अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व में उन्होंने ओवरटाईम भत्ते की राशि शीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया था। प्रदेश सरकार ने हाल ही में ओवरटाइम भत्ते के रूप में 10 करोड़ रुपये जारी किए हैं तथा इसी महीने की शुरूआत में 5 करोड़ रुपये जारी किए गए थे, जिससे कुल भुगतान 15 करोड़ रुपये हो गया है। यह धनराशि कर्मचारियों के खाते में स्थानांतरित कर दी गई है।



Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1889 Johnstown Flood occurred in Pennsylvania USA after a dam failure causing massive destruction and loss of life 1911 RMS Titanic...

Today, 31 May, 2026 : World No Tobacco Day

World No Tobacco Day is observed every year on 31 May to raise global awareness about the harmful...

जनता का जनादेश विकास नीतियों पर मुहर: सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में चुनाव परिणामों को लेकर प्रदेश की जनता...

शिमला ग्रीष्मोत्सव में ‘Canvas of The Hills’ का आगाज़

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत इस वर्ष कला और संस्कृति को समर्पित विशेष आकर्षण के रूप में “Canvas...