आत्मग्लानि – लघुकथा

Date:

Share post:

डॉ. कमल के. प्यासा -जीरकपुर, मोहाली

प्रेस क्लब चंडीगढ़ में साहित्यकार देविंदर धर जी की त्रैमासिक पत्रिका “साहित्यिक परिदृश्य” के विमोचन का आयोजन धूमधाम से चल रहा था। मेरे साथ बैठे बनारस से आए डॉ. संजय श्रीवास्तव से बातचीत हो रही थी, तभी उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर बुला लिया गया। अब मेरे साथ खाली कुर्सी पर दिल्ली से आए डॉ. अविचल गौतम बैठ गए। इतने में ही पत्रिका के विमोचन हेतु हमें भी आमंत्रित किया गया, तो हम दोनों भी विमोचन के लिए शामिल हो गए। विमोचन के पश्चात सम्मानित करने का कार्य व आदरणीय मोहन राकेश सिंह पर समीक्षात्मक चर्चा चल पड़ी। बीच-बीच में बाहर से आए विद्वान साहित्यकारों का सम्मान भी होता रहा। उसी बीच मुझे, डॉ. अविचल गौतम जी को सम्मानित करने के लिए बुलाया गया। मैं उठा, पास बैठे डॉ. अविचल भी उठे। मैंने उन्हें टोपी व मफलर पहनाकर सम्मानित किया और उन्हीं के साथ वहीं बैठ गया। कार्यक्रम यथावत चलता रहा। तभी डॉ. अविचल को अपने मोबाइल की याद आ गई और वे अपना मोबाइल इधर-उधर खोजने लगे….! उसी मध्य देविंदर धर जी ने कह दिया, “डॉ. अविचल जी का मोबाइल खो गया है…. देख लेते हैं…” तभी अविचल जी ने कहा, “खोया तो नहीं है…. रिंग तो जा रही है….!”

फिर वे इधर-उधर व मंच पर सभी पत्रिकाओं और सामान के बीच खोजते रहे लेकिन मोबाइल कहीं भी नहीं मिला। मैं और गौतम जी एक साथ एसी के निकट ही बैठे थे। मुझे कुछ ठंडक का अनुभव हुआ तो मैं उठकर पीछे बैठ गया। उधर गौतम जी की मोबाइल की तलाश जारी थी। वे बार-बार बाहर-अंदर खोजबीन कर रहे थे। मैंने भी एक-दो बार उनसे पूछा कि फ़ोन मिला कि नहीं…. लेकिन कहाँ…. और कैसे….?

आखिर में डॉ. अविचल हारकर मेरे पास आए और कहने लगे, “आपकी जेब में है मोबाइल….” मैं हैरान-परेशान अपनी पिछली जेब से फ़ोन निकालता हूँ…. लेकिन वह तो मेरा ही था। “नहीं-नहीं सर, आप इस पॉकेट में देखें….” मैंने वैसे ही पैंट के साइड में हाथ डाला….. मोबाइल सचमुच मेरी पॉकेट में ही था…. मैं तो पानी-पानी हो गया। उधर से देविंदर धर जी ने माइक से खबर दे दी, “डॉ. अविचल जी को मोबाइल मिल गया, प्यासा जी की पॉकेट से।”

मैं बड़ी देर तक सोचता रहा कि यह सब कैसे हो गया….? तभी डॉ. अविचल से पता चला कि जब वे सम्मान के लिए उठे थे, तो उनके द्वारा ही मोबाइल मेरे वाली कुर्सी पर रख दिया गया होगा व फिर वहाँ बैठने पर मेरे द्वारा उसे (अपना समझकर) पॉकेट में रख लिया गया होगा और यहीं से सारी गड़बड़ी हो गई। खैर, आखिर मोबाइल तो मिल गया…..!

गुरुपर्व पर विशेष, महान दार्शनिक संत गुरु नानक देव जी

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Sanatan Traditions Foundation of Social Harmony and Cultural Unity, Says Governor

Governor Kavinder Gupta on Wednesday emphasised that India’s centuries-old Dev Sanskriti and rich Sanatan traditions form the bedrock...

A Century of Cultural, Artistic, and Linguistic Shift in India (1757–1857) – Feature

Lakshmi Rameshwar Rao – Hyderabad The Centuary 1757 to 1857 In the hundred years, 1757 to 1857, new trends came...

Governor Hails MSME Role in Economic Growth, Dedicates Ambulance in Kala Amb

Governor Kavinder Gupta on Wednesday emphasized that the Micro, Small and Medium Enterprises (MSME) sector has emerged as...

Discipline and Teamwork Mark Sports Day at Blue Bells School, Dhalli

Annual Sports Day was celebrated with great enthusiasm, zeal, and sportsmanship at Blue Bells Public School, Dhalli, on...