हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के जौनसार क्षेत्र की लोक-परंपराओं, संगीत व सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करने वाली पहली हिमाचली फीचर फिल्म ‘खूंटा’ अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ रही है। इस फिल्म का 16 मई 2026 को प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल (फ्रांस) में मार्केट प्रीमियर हुआ, जबकि 4 अगस्त 2026 को न्यूयॉर्क के इंडी फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स (IFFA) में इसकी विशेष स्क्रीनिंग की गई। इसके अतिरिक्त, फिल्म को ‘लंदन इंडिपेंडेंट फिल्म अवॉर्ड्स’ और ‘BHFF फेस्टिवल’ में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
हिंदी सिनेमा में अक्सर पहाड़ों को केवल सुंदर लोकेशन के रूप में दिखाया जाता है, लेकिन ‘खूंटा’ देवभूमि की आत्मा और वास्तविक जीवन को पर्दे पर लाती है। फिल्म में करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र महासू महाराज के प्रति अटूट विश्वास और सांस्कृतिक गौरव को बेहद प्रभावशाली ढंग से पिरोया गया है। यह कहानी विकास का विरोध न करते हुए, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक प्रगति के बीच एक सटीक संतुलन का संदेश देती है।
फिल्म के निर्माता भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माता, निर्देशक व लेखक श्री मुकेश मोदी हैं, जो IFFA के संस्थापक भी हैं और उन्हें वर्ष 2024 में ‘दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन’ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। फिल्म की रचनाकार और निर्देशिका अनुशी शर्मा हैं। इस फिल्म में अनुशी शर्मा, जवाहर कौल, ईशान आज़ाद, कार्तिक राय, आशू घनश्याम, मनुज वालिया और रिशान वर्मा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, जबकि दीप सिंह का छायांकन, अभिनव मिश्रा का संपादन और कंवर ठाकुर व रोहित मोदीका का सुरीला संगीत पहाड़ों की पहचान को जीवंत करता है।
अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सफलता हासिल करने के बाद, यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को पूरे भारत में रिलीज होने जा रही है। इस उपलक्ष्य में फिल्म की टीम मीडिया बंधुओं से चर्चा करने के लिए 11 सितंबर 2026 को सायं 3:00 बजे ‘जश्न रेस्तरां’ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर रही है, जिसमें सभी पत्रकार बंधु सादर आमंत्रित हैं।
Strengthening Food Security and Empowering Himachal’s Farmers


