मेधा प्रोत्साहन योजना के लिए 23 जून, 2024 तक करें आवेदन

Date:

Share post:

उच्च शिक्षा विभाग ने वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए शैक्षणिक सत्र-2023-2024 के आधार पर मेधा प्रोत्साहन योजना के तहत 23 जून, 2024 तक मेधावी विद्यार्थियों से आवेदन मांगे हैं। निदेशक उच्चतम शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा ने आज यहां बताया कि प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर के पात्र संस्थानों से सीएलएटी /नीट/आईआईटी-जेई-एएफएमसी/एनडीए व यूपीएससी/एसएससी बैंकिंग तथा इन्श्योरेंस व रेलवे जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए अधिकतम एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि 12वीं स्तर के 280 अभ्यर्थियों तथा स्नातक स्तर के 120 अभ्यर्थियों का इस योजना के तहत मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 12वीं तक के इच्छुक विद्यार्थी योजना का लाभ उठाने के लिए संबंधित जिला के उप निदेशक उच्चतर शिक्षा के पास डाक द्वारा या ईमेल के माध्यम से तथा स्नातक स्तर के छात्र-छात्राएं अपना आवेदन पत्र पीडीएफ फॉरमेट में अतिरिक्त या संयुक्त निदेशक, (महाविद्यालय), शिक्षा निदेशालय के पास डाक द्वारा या ई-मेल  medha.protsahan@gov.in पर 23 जून, 2024 तक कर सकते हैं। इसके उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन अमान्य होंगे।

उन्होंने कहा कि एक ई-मेल से केवल एक आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा। योजना से संबंधित अधिक जानकारी शिक्षा निदेशक उच्चतर, हिमाचल प्रदेश की वेबसाईट  www.education.hp.gov.in  पर उपलब्ध है।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Calls for Preservation of Kangra Miniature Art

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आज भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (IIAS), राष्ट्रपति निवास, शिमला में आयोजित पांच दिवसीय कला...

टीबी मुक्त भारत अभियान में हिमाचल की बड़ी छलांग

स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तपेदिक...

Governor Calls Culture the Soul of Civilisation at IIAS

Himachal Pradesh Governor Kavinder Gupta on Saturday inaugurated an art exhibition and a newly set up Art Gallery...

Vikramaditya Sets Dec 2026 Deadline for Flyover

Public Works Department Minister Vikramaditya Singh on Saturday reviewed the progress of the Vidhan Sabha flyover project being...