February 25, 2026

बच्चों का पोषण सर्वोपरि : अनुपम कश्यप

Date:

Share post:

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि बच्चों का समुचित पोषण और बेहतर स्वास्थ्य जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में 21 अगस्त, 2025 को राष्ट्रीय डी-वार्मिंग दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। साथ ही 1 से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन-ए भी उपलब्ध कराया जाएगा।

उपायुक्त जिला स्तर पर इस अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने जानकारी दी कि 1 से 5 वर्ष के बच्चों को खुराक आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्ले स्कूलों में दी जाएगी, जबकि 5 से 19 वर्ष के बच्चों को उनके स्कूलों में दवा दी जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों में कुपोषण व एनीमिया की रोकथाम करना है।

कश्यप ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिला शिमला के 2,22,687 बच्चों को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 2105 सरकारी व 450 निजी स्कूलों, तथा 2154 आंगनबाड़ी केंद्रों को शामिल किया गया है।

प्रशिक्षण कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा जन-जागरूकता के लिए प्रचार सामग्री का वितरण भी कर दिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि

  • 1–2 वर्ष के बच्चों को पहले 2 मि.ली. विटामिन-ए सिरप और फिर आधी गोली एल्बेंडाजोल दी जाएगी।

  • 2–5 वर्ष के बच्चों को 2 मि.ली. विटामिन-ए और एक पूरी गोली एल्बेंडाजोल दी जाएगी।

  • 5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दवाओं की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित की जाए और जनजागरूकता गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि अभियान का अधिकतम लाभ बच्चों तक पहुंच सके।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंघल, स्वास्थ्य विभाग की डॉ. वंदना, महिला एवं बाल विकास विभाग की ममता पॉल, डॉ. ईशा ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हिम केयर फेल, लोग बेहाल : जयराम ठाकुर

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

AI in Healthcare: NBEMS Sets Guinness Record

The National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS), an autonomous body under the Union Health Ministry, has...

Natural Compound Targets Skin-Friendly Cosmetics

A Department of Science and Technology (DST)-affiliated institute in North East India has successfully synthesised a novel biosurfactant...

TRAI Focuses on Connectivity and Innovation

The Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) celebrated its 29th Foundation Day on 20th February 2026, bringing together...

Pensions and Child Schemes Prioritized by CM

Himachal Pradesh Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu has directed that social security pensions for all eligible individuals...