February 2, 2026

बेरोजगारी पर वार, रोजगार मेले में सरकार का बड़ा प्रयास

Date:

Share post:

शिमला ज़िले की ग्राम पंचायत डुढालटी के बनूटी में आयोजित रोजगार मेले में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने की अपनी गारंटी को पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न विभागों में लगभग 20,000 पदों को भरने की प्रक्रिया प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि सरकार की 10 गारंटियों में से रोजगार गारंटी प्रमुख है, जिसे गंभीरता से लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एनटीटी के 13,000 पद, टीजीटी (आर्ट्स, मेडिकल, नॉन-मेडिकल) के 1,000 पद, वोकेशनल टीचर्स के 2,000 पद, स्वास्थ्य विभाग में 2,000 पद, और अन्य विभागों में 3,000 पद जल्द भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त, 8 से 10 हजार वन मित्रों की नियुक्ति भी प्रस्तावित है।

रोजगार मेले में बद्दी, नालागढ़, ऊना और पोंटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्रों से आई 45 निजी कंपनियों ने भाग लिया। ये कंपनियां फार्मा, ऑटोमोबाइल, हॉस्पिटैलिटी, सिक्योरिटी, मैन्युफैक्चरिंग आदि क्षेत्रों से थीं।

विक्रमादित्य सिंह ने कंपनी प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे 70:30 अनुपात का पालन करते हुए प्रदेश के युवाओं को वरीयता दें और समय पर नियुक्ति पत्र जारी करें। उन्होंने पारदर्शिता की आवश्यकता पर भी बल दिया ताकि युवाओं को वेतन और नियुक्ति शर्तों की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

इस अवसर पर उपनिदेशक श्रम एवं रोजगार संदीप ठाकुर ने रोजगार मेले से जुड़ी जानकारी साझा की। मंत्री ने सभी कंपनी प्रतिनिधियों के स्टॉल पर जाकर रोजगार की प्रकिया का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश भी दिए।

रोजगार मेले में 1059 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 673 युवा पहले चरण के साक्षात्कार में चयनित हुए। इन्हें द्वितीय चरण के लिए संबंधित कंपनियों द्वारा आमंत्रित किया जाएगा।

कार्यक्रम में टुटू बीडीओ कार्तिकेय शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी अंशुल कुमार, जिला परिषद सदस्य प्रभा ठाकुर, कई पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और 45 कंपनियों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

06 जून को बनूटी में होगा रोजगार मेले का आयोजन

Daily News Bulletin

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

जानकी जयंती पर विशेष : सीता महा पंडित रावण की बेटी थी – डॉ. कमल के.प्यासा

डॉ. कमल के.प्यासा - मण्डी माता सीता जो कि महान विदुषी गार्गी वाचवनवी (समस्त वेदों व कलाओं की परांगत)...

हिमाचल पर वित्त आयोग का आर्थिक झटका

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार के बजट और 16वीं वित्त आयोग की सिफारिशों की...

शिमला में प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण अनिवार्य

जिला शिमला में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए जिला दंडाधिकारी अनुपम...

होम-स्टे के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को सुगम और पारदर्शी बनाने की दिशा...