भारत-पाकिस्तान विभाजन संग्रहालय: युवा पीढ़ियों के लिए इतिहास का एक महत्वपूर्ण स्रोत

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अमृतसर में भारत पाकिस्तान बंटवारे की दुःखद स्मृतियों के प्रतीक विभाजन संग्रहालय (पार्टीशन म्यूजियम) का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि वर्ष 1947 में भारत के विभाजन से प्रभावित लोगों के दुःख और तकलीफ को शब्दों के माध्यम से व्यक्त करना अत्यन्त कठिन है। उन्होंने कहा कि ऐसी विनाशकारी स्मृतियों से उबरने के लिए राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया जाना आवश्यक है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संग्रहालय की स्थापना के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास युवा पीढ़ियों को सदैव आपस में मिलजुल कर रहने और अपनों के महत्व को समझने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने युवा पीढ़ी को इतिहास की समुचित जानकारी प्रदान करने पर भी बल दिया। उन्होंने संग्रहालय में प्रदर्शित दस्तावेजों और वस्तुओं में गहरी रुचि दिखाई और सारगर्भित जानकारी प्राप्त की।

अमृतसर के ऐतिहासिक टाउन हॉल में वर्ष 2017 में स्थापित यह विभाजन संग्रहालय विश्व का ऐसा प्रथम संग्रहालय है जहां विभाजन की विभीषिका को दर्शाते दस्तावेज सहेज कर रखे गए हैं। इस संग्रहालय की स्थापना द आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज न्यास द्वारा पंजाब विरासत एवं पर्यटन प्रोत्साहन बोर्ड (पंजाब हेरिटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड) की सहायता से की गई है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Producer Responsibility For Proper Plastic Waste Management : H.P. State Pollution Control Board

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Young Wordsmiths Shine at Albert Barrow Creative Writing Competition

The Albert Barrow Creative Writing Competition was successfully hosted at E.C.I. Chalet School, Shimla, bringing together young literary...

सोलंग में विकास की दस्तक, बदलेगी गांव की तस्वीर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल क्षेत्र की दूरदराज ग्राम पंचायत सोलंग का दौरा कर करीब 34 लाख...

HPRCA Expands Health Sector Recruitment Drive

The Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog (HPRCA) has invited applications for 105 additional medical sector posts on a...

प्राकृतिक खेती से मजबूत होती ग्रामीण अर्थव्यवस्था

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को ग्रामीण विकास और किसान...