ब्लू बैल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम ने सफलता की नई मिसाल कायम की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है।
विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस वर्ष अंकिता शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं आर्यन यादव ने द्वितीय तथा तनुज शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



