March 28, 2026

बुशहर कार्निवल में लोक संस्कृति की झलक

Date:

Share post:

चार दिवसीय फाग मेले के तहत आयोजित बुशहर कार्निवल रामपुर की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में आज हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन बुशहर स्पोर्ट्स, कल्चर एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन द्वारा पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के मैदान में किया जा रहा है।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आयोजन समिति और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक ढंग से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्हें हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने कहा कि फाग मेला और बुशहर कार्निवल क्षेत्र की समृद्ध देव संस्कृति, परंपराओं और लोक कला को संरक्षित और प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

सांस्कृतिक संध्या के दौरान हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य राज्यों से आए कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लोक नृत्य, लोक संगीत और अन्य आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। शिक्षा मंत्री ने बुशहर कार्निवल के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह, उपमंडल पुलिस अधिकारी नरेश शर्मा, बुशहर स्पोर्ट्स, कल्चर एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन रामपुर के अध्यक्ष राहुल सोनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

महिला दिवस पर संजौली में नशा विरोधी रैली

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Dr. Jitendra Singh: India Leads Green Tech Shift

Union Minister of State (Independent Charge) for Science & Technology, Dr. Jitendra Singh, today highlighted India’s ambitious clean...

UIDAI Strengthens India’s Digital Identity Infrastructure

The Unique Identification Authority of India (UIDAI) is strengthening Aadhaar authentication by enabling multi-modal verification, supporting periodic updates...

State Cess May Offset Petrol, Diesel Relief in HP

Even though the Union Government has reduced central excise duty on petrol and diesel with immediate effect, consumers...

Thakur Accuses CM of Maligning Health Initiative

Former Chief Minister and BJP leader Jairam Thakur sharply criticized the current government in the Assembly over statements...