महिला सशक्तिकरण पर शिविर आयोजित

Date:

Share post:

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के अंर्तगत मिशन शक्ति संकल्प योजना के तहत गुरुवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय शिमला के हॉल में महिला सशक्तिकरण पर शिविर आयोजित किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल ने बताया कि 22 जुलाई से 26 जुलाई तक चले महिला केंद्रित विधान साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत जिला के विभिन्न विकास खंडों में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, स्कूल व कॉलेज के बच्चों तथा महिलाओं को भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के अलावा मिशन शक्ति के तहत चल रही विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इनमे मुख्य तौर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा, पीसी-पीएनडीटी एक्ट, सखी निवास, (पालना) कामकाजी महिला आवास के तहत किए जाने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

आयोजित शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनवाडी सहायिकाओं को भारतीय न्याय संहिता (वीएनएस) में प्रमुख परिवर्तन जैसे महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध, बलात्कार, ताक-झांक, पीछा करना और महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाने जैसे कृत्यों, शरीर के विरुद्ध अपराध, राजद्रोह जैसे भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्त्यों के लिए, अपहरण, और साइबर अपराध जैसे महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध लैंगिक अपराध, महिलाओं और बच्चों के साथ बलात्कार और सामूहिक बलात्कार, बच्चे का अपहरण जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी स्नेहलता नेगी ने भी महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध आदि विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान मिशन शक्ति जिला के कोऑर्डिनेटर कृष्ण चौहान ने संकल्प के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं जैसे वन स्टॉप सेंटर और उनके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही मिशन शक्ति से जैंडर स्पेसलिस्ट मनोज वर्मा, पूरन शर्मा, फाइनेंस लिटरेसी स्पेसलिस्ट मीनाक्षी, बवीता मेहता, आईटी एसीसटेंट मीना, सुनीता व पोक्षण, एसीसंटे दिव्यांशी शर्मा वं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इसमें करीब 60 आंगनवाड़ी सहायिकाओं व पर्यवेक्षकों ने हिस्सा लिया।

21 जून से 4 अक्तूबर तक जागरूकता कार्यक्रम
जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला ममता पॉल ने बताया कि 16 सप्ताह तक चलने वाले 100 दिवसीय इस जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों को उपरोक्त योजनाओं के तहत जागरूक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत भारत सरकार के यह विशेष जागरूकता कार्यक्रम 21 जून से 4 अक्तूबर तक शिमला जिला के विभिन्न विकास खंडों में आयोजित किया जा रहा है।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

बुराई पर अच्छाई की जीत और सनरॉक प्ले स्कूल में दशहरा उत्सव की भव्यता

कोटखाई क्षेत्र के अग्रणी प्री-स्कूल, सनरॉक प्ले स्कूल गुम्मा में विजयादशमी का पावन पर्व बेहद उत्साह और सांस्कृतिक...

Empowering Citizens Through Smart Healthcare and AI-Driven Innovations

The Software Technology Parks of India (STPI), under the Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY), partnered with...

Special Campaign 6 Boosts Green Practices and Efficiency

The Department of School Education and Literacy (DoSEL) under the Union Ministry of Education is actively advancing its...

लाला नहीं मानता – लघु कथा

रणजोध सिंह - नालागढ़ बहुत दिनों से एक समर्पित पत्रकार के पास दबी जुबान में शिकायतें आ रही थीं...