चलहोग में आधुनिक पंचायत घर का शुभारंभ

0
113

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चलहोग में 1.14 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नए पंचायत भवन का लोकार्पण किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने पंचायत के लोगों को नए भवन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि सरकार आदर्श पंचायत घरों के निर्माण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि मात्र एक वर्ष में यह भवन तैयार कर जनता को समर्पित किया गया है, जिससे पंचायत के कार्यों में सुगमता आएगी।

उन्होंने कहा कि पहले चलहोग पंचायत शकराह पंचायत के अंतर्गत आती थी और यहां की जनसंख्या लगभग 402 है। छोटी पंचायत होने के बावजूद यहां विकास कार्य समान रूप से किए जा रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में शिमला ग्रामीण विधानसभा में 1500 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए, जिसके परिणामस्वरूप लॉ यूनिवर्सिटी, ज्यूडिशियल अकादमी, फाइन आर्ट कॉलेज जैसे संस्थान स्थापित हुए।

मंत्री ने कहा कि चुनाव भले ही पार्टी आधार पर होते हों, लेकिन विकास कार्यों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार मनरेगा के माध्यम से 2 लाख रुपये की लागत के डंगे निर्माण का निर्णय ले चुकी है, जिससे आपदा प्रभावित लोगों को राहत मिलेगी। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद सरकार संतुलित विकास के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत प्रदेश में लगभग 2300 करोड़ रुपये की सड़कों को स्वीकृति मिली है। हरी देवी से बलोह मार्ग की मेटलिंग 35 लाख रुपये की लागत से पूरी कर ली गई है। साथ ही, स्थानीय मांगों को प्राथमिकता देने का आश्वासन भी दिया।

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घन्नाहटी में रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन के पदों की स्वीकृति मिल चुकी है तथा चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। राज्य में 1000 रोगी मित्रों की नियुक्ति की भी तैयारी है। सरकारी स्कूलों में CBSE बोर्ड लागू किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत घन्नाहटी स्कूल को भी मान्यता मिली है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने पंचायत घर के मैदान के विकास के लिए 5 लाख रुपये और नए फर्नीचर के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने शॉल और टोपी पहनाकर मंत्री का सम्मान किया।

HP Cabinet Unveils Key Welfare and Development Measures

Daily News Bulletin

Previous articleToday, Nov. 24, 2025 : Shaheedi Diwas – Guru Tegh Bahadur
Next articleState Govt Begins Overseas Placement Drive
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here