चंबा में प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री और सहायता की व्यवस्था: राजस्व मंत्री नेगी

Date:

Share post:



चंबा जिले के किलाड़ के अपर कुम्हार में हिम-स्खलन की चपेट में आए प्रभावित परिवारों के साथ राजस्व बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी लगातार संपर्क में हैं।

वे उपायुक्त चंबा और उप-मंडलाधिकारी किलाड़ से निरंतर अपडेट ले रहे हैं। राजस्व मंत्री ने कहा कि हिमस्खलन की चपेट में आने से 7-8 घर क्षतिग्रस्त और दो लोग घायल हुए हैं।

प्रभावित परिवारों के लिए राशन, गर्म कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित क्षेत्र में आज वायु सेना के द्वारा राहत सामग्री एयरड्राप करवाई जा रही है।

राजस्व मंत्री ने कहा कि विद्युत बोर्ड और लोक निर्माण विभाग को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रभावित जनजीवन को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।



Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

वेव्स 2026 : फिल्म निर्माताओं के लिए वैश्विक मंच का मौका

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले वेव्स डॉक बाज़ार...

Book on Sharda Peeth Heritage Released in Jammu

Kavinder Gupta today released the book Sharda Peeth : Sati Desh Kashmir, authored by Acharya Madan, during a...

Himachal Emerges as Model State in Fight Against Drugs

Himachal Pradesh’s “Anti-Chitta Model” has emerged as a successful strategy in combating drug abuse and trafficking, attracting attention...

UIT Brings AI Storytelling to Life with “AI Odyssey”

Jaypee University of Information Technology successfully organized “JUIT: An AI Odyssey,” a first-of-its-kind AI-driven storytelling competition that blended...